फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Rapti swallows 200 bighas of farmland; danger looms over the road as well

Balrampur News: 200 बीघा खेत निगल गई राप्ती, सड़क पर भी मंडरा रहा खतरा

Sun, 06 Sep 2026 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 06 Sep 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Rapti swallows 200 bighas of farmland; danger looms over the road as well
फोटो-18-बलरामपुर के जमालीजोत गांव के पास कटान रोकने के लिए नदी में लगाई गई टहनियां ।-संवाद
बलरामपुर। राप्ती नदी का कटान अब खेतों को निगलते हुए गांव की दहलीज तक पहुंच गया है। सदर तहसील क्षेत्र के जमालीजोत में रविवार को भी कटान जारी रहा। नदी की धार अब आबादी से महज 25 फीट दूर रह गई है। पिछले 10 दिनों में करीब 200 बीघे कृषि भूमि नदी में समा चुकी है। सड़क भी कटान की जद में पहुंच गई है। सबसे गंभीर बात यह है कि अब तक मौके पर कोई प्रभावी कटानरोधी कार्य शुरू नहीं हुआ है। इससे ग्रामीणों में भय और आक्रोश है।
विज्ञापन


राप्ती की तेज धारा लगातार किनारे की जमीन काट रही है। खेतों के बाद अब नदी गांव की ओर बढ़ रही है। ग्रामीणों के मुताबिक, शनिवार तक नदी आबादी से करीब 30 मीटर दूर थी, लेकिन लगातार कटान के बाद यह दूरी और घट गई है। नदी और सड़क के बीच भी बेहद कम दूरी बची है। ग्रामीणों को आशंका है कि कटान नहीं थमा तो अगले कुछ दिनों में सड़क भी नदी में समा सकती है। सड़क कटने के बाद गांव की आबादी तक नदी का पहुंचना और आसान हो जाएगा।
विज्ञापन


खुद बचाव में जुटे ग्रामीण, टहनियों का ले रहे सहारा
कटानरोधी कार्य शुरू न होने से ग्रामीणों ने खुद ही मोर्चा संभाल लिया है। आसपास के पेड़ और झाड़ियों की टहनियां काटकर नदी में डाली जा रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि तेज बहाव के सामने यह इंतजाम कितना कारगर होगा, इसका उन्हें भी भरोसा नहीं है। लेकिन प्रशासनिक मदद का इंतजार करते-करते अब गांव को अपने हाल पर नहीं छोड़ा जा सकता। ग्रामीण दिन-रात नदी के किनारे निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमालीजोत निवासी रामकुमार, मालिक राम, तीरथ राम, ननकऊ, तिलकराम, मंगल प्रसाद, सहजराम, गोमती प्रसाद, राम जियावन और बदल शाहिद ने बताया कि राप्ती लगातार खेतों और खड़ी फसल को काट रही है। कई किसानों की जमीन देखते ही देखते नदी में समा गई। अब नदी घरों से कुछ ही दूरी पर रह गई है।

जबदहा में भी कटान जारी, आबादी की तरफ बढ़ रही नदी
जबदही गांव के मजरे जबदहा में भी राप्ती का कटान लगातार जारी है। ग्रामीणों के अनुसार, यहां अब तक 200 बीघे से अधिक कृषि भूमि और फसल नदी में समा चुकी है। सत्यदेव तिवारी, प्रभुनाथ और मालिक राम ने बताया कि कटान से एक दर्जन से अधिक किसानों की जमीन प्रभावित हुई है। फिलहाल नदी गांव से करीब 150 मीटर दूर है। ग्रामीणों को आशंका है कि यदि कटान पर तत्काल अंकुश नहीं लगा तो नदी आबादी की ओर भी बढ़ सकती है।

निगरानी के निर्देश, मौके पर काम का इंतजार
एडीएम संदीप केला ने बताया कि बाढ़ खंड के जेई अतुल मौर्य को मौके की स्थिति पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। कटान रोकने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। अतिरिक्त कर्मचारियों को लगाकर कटानरोधी कार्य कराने के निर्देश दिए गए हैं।


वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि नदी जिस तेजी से आबादी की ओर बढ़ रही है, उसके मुकाबले मौके पर अभी तक बचाव कार्य शुरू नहीं हुआ है। उन्हें आशंका है कि कार्रवाई में और देरी हुई तो नुकसान को रोकना मुश्किल होगा।

फोटो-18-बलरामपुर के जमालीजोत गांव के पास कटान रोकने के लिए नदी में लगाई गई टहनियां ।-संवाद

फोटो-18-बलरामपुर के जमालीजोत गांव के पास कटान रोकने के लिए नदी में लगाई गई टहनियां ।-संवाद

फोटो-18-बलरामपुर के जमालीजोत गांव के पास कटान रोकने के लिए नदी में लगाई गई टहनियां ।-संवाद

फोटो-18-बलरामपुर के जमालीजोत गांव के पास कटान रोकने के लिए नदी में लगाई गई टहनियां ।-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed