फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   68 players won prizes in 12 sports competitions

12 खेल प्रतियोगिताओं में 68 खिलाड़ियों ने जीता पुरस्कार

Sat, 19 Nov 2022 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
68 players won prizes in 12 sports competitions
बलरामपुर। शहर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही परिषदीय स्कूलों की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। 12 खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर 68 खिलाड़ियों ने पुरस्कार जीता। प्रतियोगिता में शिवपुरा की टीम को ओवरऑल चैंपियन का खिताब मिला। सभी खेलों के विजयी खिलाड़ी रविवार से शुरू हो रही मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में बलरामपुर टीम से प्रतिभाग करेंगे। बीएसए कल्पना देेवी ने विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक स्तर पर हुई बालक वर्ग की 400 मीटर रिले रेस में शहबाज, इरफान, मोहम्मद हुसैन व शुभम ने प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि इसी मुकाबले के बालिका वर्ग में रसीदा, सीमा, राजलक्ष्मी व गंगाजली की टीम ने बाजी मारी।
विज्ञापन

लंबी कूद प्रतियोगिता के बालक वर्ग में कृष्णकुमार मौर्य को प्रथम, शहबाज को द्वितीय व आदित्य वर्मा को तृतीय स्थान मिला। बालिका वर्ग की लंबी कूद में मनीषा, बबिता व पूनम वर्मा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊंची कूद के बालक वर्ग में अरविंद ने पहला, अब्दुल कलाम ने दूसरा व महेश्वर सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। ऊंची कूद बालिका वर्ग में आंचल को प्रथम, बबिता को द्वितीय व पूनम को तृतीय स्थान मिला।
गोला फेंक प्रतियोगिता के बालक वर्ग में मनीष यादव पहले स्थान पर रहे। गुलाम नबी को दूसरे व तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। इसी प्रतिस्पर्धा के बालिका वर्ग में पूनम ने प्रथम, सोनाली ने द्वितीय व शालू तिवारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्राथमिक स्तर की लंबी कूद प्रतियोगिता में राकेश को पहला, सलमान को दूसरा व सर्वेश को तीसरा स्थान मिला। बालिकाओं की लंबी कूद में सजीदुन्निशा ने प्रथम, रीता ने द्वितीय व रीमाशु ने तृतीय पुरस्कार जीता। टीम स्तर पर बालक वर्ग के कबड्डी मुकाबले में गैसड़ी शिक्षा क्षेत्र को पहला व शिवपुरा ब्लॉक को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ।
इसके अलावा पहले दिन हुई 50, 100, 200 व 400 मीटर दौड़ में 36 छात्र-छात्राओं ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया था। प्रतियोगिताओं में खेल अनुदेशक प्रज्ज्वल दीक्षित, अमित कश्यप, भावना त्रिवेदी, अजीत पासवान व अजय गोस्वामी ने अंपायर की भूमिका निभाई।

जिला स्तरीय प्रतियोगिता कराने में जिला समन्वयक मोहित देव त्रिपाठी, जिला स्काउट मास्टर महमूदुल हक, राधामोहन पांडेय, पंकज पांडेय व आरिफ ने अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर अरुण यादव, कमरुद्दीन अंसारी, प्रियंका श्रीवास्तव, कमलजीत सिंह, आलोक गिरी, हरिकेश मिश्र, मनीष, सौरभ वर्मा, दीप्ति व नीलम पांडेय मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed