फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   21.75 lakh plants will provide employment along with greenery

Balrampur News: 21.75 लाख पौधों से हरियाली के साथ मिलेगा रोजगार

Tue, 11 Mar 2025 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 11 Mar 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
21.75 lakh plants will provide employment along with greenery
बलरामपुर। इस वर्ष मानसून के दौरान होने वाला पौधरोपण अभियान कुछ अलग नजर आएगा। 793 ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत 21.75 लाख पौधे लगाए जाएंगे। जिनमें फलदार पौधे प्रमुख रूप से होंगे। यह पौधे न केवल गांवों में हरियाली बढ़ाएंगे, बल्कि सैकड़ों महिलाओं को रोजगार भी मुहैया कराएंगे।
विज्ञापन

इस पौधरोपण अभियान में जामुन, शहतूत, सीताफल, अर्जुन, गूलर जैसे फलदार पौधों को प्राथमिकता दी जाएगी। इन पौधों के फल जल्दी आने लगेंगे, जिससे गांवों में ताजे फल मिलेंगे और बंदरों को उनकी आवश्यकता का भोजन मिलेगा। अभी तक अधिकतर सागौन और नीम जैसे वृक्ष लगाए जाते थे, लेकिन इस बार औषधीय पौधों का भी समावेश किया जाएगा। पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड्स की व्यवस्था की जाएगी, ताकि पशुओं से पौधों को बचाया जा सके। साथ ही, समय-समय पर पौधों को पानी की व्यवस्था भी की जाएगी।
विज्ञापन


300 से अधिक महिला समूहों को मिलेगा रोजगार
पौधरोपण अभियान को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत 300 से अधिक महिला स्वयं सहायता समूहों को जोड़ा गया है। इन समूहों को पौधों की आपूर्ति का काम सौंपा जाएगा, जिससे उन्हें रोजगार मिलेगा और पंचायतों से भुगतान भी मिलेगा। जिले में 90 से अधिक समूह पौध तैयार कर रहे हैं, जिससे उन्हें इस अभियान से अच्छी आमदनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास खंडवार पौधरोपण के लिए लक्ष्य
विकास खंड | कुल लक्ष्य
बलरामपुर | 318,181
गैड़ास बुजुर्ग | 113,637
गैसड़ी | 275,029
हरैया सतघरवा | 305,245
पचपेड़वा | 277,685
रेहरा बाजार | 218,721
श्रीदत्तगंज | 189,005
तुलसीपुर | 182,252
उतरौला | 295,246

बीडीओ को वन विभाग से समन्वय स्थापित करने का निर्देश
इस बार के पौधरोपण अभियान में अधिक से अधिक फलदार पौधों के रोपण को प्राथमिकता दी गई है। डीएम ने सभी बीडीओ को वन विभाग के अधिकारियों से समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया है, ताकि इस अभियान को सफल बनाया जा सके।
सुशील कुमार अग्रहरि, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed