{"_id":"60c37edb8ebc3ed48f18afd9","slug":"134-deaths-in-government-figures-but-315-claimed-death-certificates-balrampur-news-lko581977517","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी आंकड़ों में 134 मौत के सापेक्ष 315 ने किया मृत्यु प्रमाण पत्र का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी आंकड़ों में 134 मौत के सापेक्ष 315 ने किया मृत्यु प्रमाण पत्र का दावा
विज्ञापन
बलरामपुर। कोरोना काल में होने वाली मौत के सरकारी आंकड़ों की पोल नगर पालिका में मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए दिए गए प्रार्थना पत्रों ने खोल दी है। अप्रैल व मई माह में स्वास्थ्य विभाग ने पूरे जिले में केवल 134 मौत दर्ज की है।
जबकि जिले के चार नगर निकायों में ही 315 मृत्यु प्रमाण पत्रों के लिए आवेदन किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में मौत का आंकड़ा जोड़ लिया जाए तो यह संख्या और भी अधिक हो जाएगी।
कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण के साथ-साथ मृत्यु की दर भी अधिक रही है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार जहां पहली लहर में 34 लोगों की ही कोरोना से मौत दर्ज की गई थी वहीं दूसरी लहर में आंकड़ा 134 तक पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मौत का आंकड़ा भले ही 134 दर्ज किया गया है लेकिन हकीकत कुछ और ही है।
विज्ञापन
जिले की चार नगर निकायों में मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए किए गए आवेदन पत्रों ने स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों की पोल खोल दी है। केवल बलरामपुर नगर पालिका में ही अप्रैल माह में 125 और मई माह में 91 सहित कुल 216 मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया गया है।
उतरौला नगर पालिका मे अप्रैल माह में 15 व मई माह में 27 सहित कुल 42 मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवेदन हुआ है। तुलसीपुर नगर पंचायत में मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए अप्रैल व मई माह में 15-15 सहित कुल 30 आवेदन किए गए हैं।
इसी तरह पचपेड़वा नगर पंचायत कार्यालय में मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए अप्रैल माह में 16 एवं मई माह में 11 प्रार्थना पत्र दिए गए हैं। इस तरह केवल नगर क्षेत्र में मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए दिए गए प्रार्थना पत्रों से ही स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े गलत साबित हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि अप्रैल व मई माह में गांव में भी मौत के आंकड़े जोड़ दिए जाएं तो यह संख्या हजारों में पहुंच जाएगी।