फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   1.25 crore will be spent on the marriage of 629 poor daughters

Balrampur News: 629 गरीब बेटियों को शादी पर खर्च होंगे 1.25 करोड़

Fri, 23 May 2025 09:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 09:22 PM IST
विज्ञापन
1.25 crore will be spent on the marriage of 629 poor daughters
बलरामपुर। सामान्य व अनुसूचित जाति की कन्याओं की शादी के लिए समाज कल्याण विभाग की ओर से अनुदान दिया जाएगा। शासन ने जिले को 629 कन्याओं का विवाह कराने का लक्ष्य दिया है। इसपर 1.25 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। एक परिवार की अधिकतम दो कन्याओं को ही योजना का लाभ दिया जा सकता है। इसके लिए विभाग ने आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन

आवेदक शादी से 90 दिन पहले या 90 दिन बाद तक योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्हें 20,000 रुपये दिए जाएंगे। जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. राहुल गुप्ता ने बताया शासन से लक्ष्य मिल गया है। जिले में अनुसूचित जाति की 334 और सामान्य वर्ग की 295 कन्याओं का विवाह कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि विभागीय बेवसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदक वर व कन्या का आधार कार्ड, शैक्षिक व आय प्रमाणपत्र लगाना होगा। ग्रामीण क्षेत्र के आवेदक की वार्षिक आय 46,080 और शहरी क्षेत्र में 56,460 रुपये से कम होनी चाहिए। आवेदन फाॅर्म तहसील व विकास खंड कार्यालयों में भी जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन

लक्ष्य पूरा कराने की दी गई जिम्मेदारी
शादी अनुदान के तहत जिले को मिले लक्ष्य को पूरा कराने का निर्देश बीडीओ व एसडीएम को दिया गया है। इस योजना का प्रचार-प्रसार करवाया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक पात्रों को योजना का लाभ मिल सके। - हिमांशु गुप्ता, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed