फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   10 female students selected for the state-level hockey team

Balrampur News: 10 छात्राएं राज्य स्तरीय हॉकी टीम में चयनित

Fri, 20 Feb 2026 10:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
10 female students selected for the state-level hockey team
बलरामपुर के स्पोटर्स स्टेडियम में मौजूद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के चयनित ​खिलाड़ी ।-स्रोत: विभ
बलरामपुर। पायनियर पब्लिक स्कूल एंड काॅलेज की 10 छात्राओं का चयन राज्य स्तरीय जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता के लिए किया गया है। शुक्रवार को जिला स्तरीय चयन ट्रायल में विद्यालय की छात्राओं ने प्रतिभाग कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जिला खेल कार्यालय की तरफ से आयोजित चयन ट्रायल में मंडल स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर छात्राओं का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी अब वीर बहादुर स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर में राज्य स्तरीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। चयनित छात्राओं में सुधा गौतम, अदिती सिंह, सुजाता सिंह, आलिया पासवान, सिद्धी त्रिपाठी, रिद्धी श्रीवास्तव, प्रार्थना कश्यप, डिम्पल यादव, अनिष्ठा अग्रवाल और शिवांगी सिंह शामिल हैं। सभी खिलाड़ियों ने मैदान पर अनुशासित खेल और बेहतरीन तालमेल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. एमपी तिवारी ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता निरंतर अभ्यास और समर्पण का परिणाम है। उप प्रधानाचार्या शिखा पांडेय व उप प्रधानाचार्य राघवेंद्र त्रिपाठी ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। सचिव रश्मि सिंह एवं टीम कोच अमित राणा खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। चयन प्रतियोगिता उप क्रीड़ा अधिकारी गोंडा अशोक कुमार सोनकर और खेलो इंडिया हॉकी कोच तौफीक के नेतृत्व में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed