फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Win-win cheer, congratulations

जीत का बंधा सेहरा, बधाई का तांता

Fri, 01 Dec 2017 10:54 PM IST
ballia
ballia Updated Fri, 01 Dec 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
Win-win cheer, congratulations
बलिया नगर स्थित मंडी समिति परिसर में शुक्रवार को वोटों की गिनती करते कर्मचारी। - फोटो : ballia
दो नगर पालिका और आठ नगर पंचायतों में हुए चुनाव में 10 के सिर अध्यक्ष पद का ताज सजा जबकि 167 सभासद भी जीतकर मिनी सदन पहुंचे। कई सीटों पर कड़े मुकाबले में भाजपा और निर्दल को चार-चार जबकि बसपा-सपा को एक-एक सीट पर जीत मिली। शुक्रवार को हुई मतगणना का कार्य कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराया गया। जिलाधिकारी व एसपी समेत प्रशासनिक अधिकारी भी पूरे दिन चौकस रहे।   नामांकन पत्रों की जांच के बाद अध्यक्ष पद के कुल 106 व सभासद पद के कुल 964 प्रत्याशी मैदान में थे। दो नगर पालिका व आठ नगर पंचायतों के 115 मतदान केंद्रों के 387 बूथों पर 26 नवंबर को मतदान कराया गया। मतदान में कुल एक लाख 55 हजार 754 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया था। मतों की गिनती के लिए जिला प्रशासन की ओर से अलग-अलग कुल आधा दर्जन मतगणना स्थल बनाए गए थे। मतगणना के लिए कुल 159 टेबल बनाए गए थे जहां शुक्रवार को सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुआ और शाम करीब चार बजे तक सभी निकायों के परिणाम भी आ गए।
विज्ञापन


  मतगणना स्थलों पर जिला प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया था। इसके लिए कुल 22 एसओ के साथ ही 110 एसआई, 89 हेड कांस्टेबल, 912 कांस्टेबल, 32 महिला पुलिस के अलावा केंद्रीय सुरक्षा बल भी लगाए थे। मतगणना के बाद 10 अध्यक्ष व 167 सभासद चुने गए।   कई सीटों पर कांटे का मुकाबला भी रहा तो किसी ने जिले में सबसे अधिक मतों से जीत हासिल की। नगर पालिका रसड़ा में मुकाबला काफी कांटे का रहा और यहां हार जीत का फैसला महज 67 मतों से हुआ। यहां निर्दल मोतीरानी ने बसपा के प्रियंका गुप्ता को हराया। इसी तरह सिकंदरपुर नगर पंचायत में मुकाबला काफी कांटे का रहा और भाजपा प्रत्याशी रविन्द्र प्रसाद ने सपा प्रत्याशी भीष्म यादव को महज 10 वोटों से हराया। इसके अलावा नगर पालिका बलिया के अध्यक्ष पद पर निर्दल प्रत्याशी अजय कुमार ने सपा प्रत्याशी संजय उपाध्याय को 1852 मतों से पराजित किया।
विज्ञापन


चितबड़ागांव नगर पंचायत में बसपा प्रत्याशी केशरी नंदन त्रिपाठी ने सपा प्रत्याशी बृज कुमार को 127 मतों से, बेल्थरारोड नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी दिनेश गुप्ता ने सपा के विनोद को 3954 मतों से, मनियर में भाजपा प्रत्याशी भीम गुप्ता ने कांग्रेस की शीला को 737 मतों से तथा सहतवार नगर पंचायत में निर्दल प्रतयाशी सरिता ने भासपा की नीतू को 182 मतों से हराया। इसके अलावा बांसडीह में सपा प्रत्याशी रेनू सिंह ने निर्दल शीला सिंह को 166, बैरिया में भाजपा प्रत्याशी शांति देवी ने निर्दल पूनम सिंह को 243 मतों से हराया। रेवती नगर पंचायत में निर्दल प्रत्याशी जयश्री पांडेय ने सपा की मुदिता तिवारी को सबसे अधिक 4062 मतों से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed