{"_id":"5fff29028ebc3e30d269361f","slug":"water-logging-problem-will-get-relief-ballia-news-vns568970534","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलजमाव की समस्या से मिलेगी मुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलजमाव की समस्या से मिलेगी मुक्ति
विज्ञापन
नगर के श्रीराम विहार कालोनी में जल जमाव की समस्या से निजात दिलाने के लेकर मोहल्लेवासियों सहित अध?
- फोटो : BALLIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। जलनिकासी की समस्या को लेकर प्रशासनिक अमला अभी से गंभीर हो गया है। सीडीओ विपिन कुमार जैन का प्रयास है कि नाला निर्माण की प्रक्रिया को पूरा कर जलजमाव की समस्या को दूर कराया जा सके। यह काम बारिश से पहले हर हाल में कराने के लिए वे प्रतिबद्ध हैं।
बुधवार को आधा दर्जन इंजीनियरों की टीम के साथ सीडीओ ने एनसीसी चैराहा व उसके आसपास कालोनियों में भ्रमण किया। कुंवर सिंह चौराहा से एनसीसी तिराहा वाले रास्ते के दोनों तरफ की गहराइयों को इंजीनियरों ने परखा। इसके बाद सीडीओ ने उन सभी से अलग-अलग फीडबैक लिया। कहा कि कार्य ऐसा कराया जाए जिससे जलनिकासी आसानी से होकर कटहल नाले तक चली जाए। जिला जेल, पुलिस लाइन मैदान व पुलिस कालोनियों की गहराई को देखते हुए प्रोजेक्ट बनाने के निर्देश इंजीनियरों को दिया।
क्रॉस नाला बना कर निकास को किया जाएगा बेहतर
बलिया। सीडीओ व इंजीनियरों की टीम में भ्रमण के दौरान यह बात हुई कि कुंवर सिंह से एनसीसी तिराहा तक रास्ते में उपयुक्त जगहों पर क्रास नाला बनाकर कनेक्शन कर पानी निकास को और सुगम बनाया जाएगा। सड़क के दोनों तरफ यानि, पुलिास लाइन मैदान और डायल 112 कार्यालय व आदेश कक्ष व पुलिस कालोनी की तरफ जाकर जाकर जमीन के लेवल को परखा गया। उसके हिसाब से प्रोजेक्ट बनाने को कहा। उसी में जगह-जगह चेंबर बनाकर उससे कॉलोनियों से आने वाली नालियों को कनेक्ट करने का भी सुझाव इंजीनियरों ने दिया। नाला निर्माण के समय वहां लगे ट्रांसफार्मर को लेकर भी बिजली विभाग के अधिकारियों ने बात की गयी।
विज्ञापन
पुनरीक्षित प्राकलन बनाने के निर्देश
बलिया। मंडी समिति से तिखमपुर व एनसीसी तिराहा वाले सड़क के पानी निकास के लिए तीन करोड़ की लागत से बन रहे नाले का पुनरीक्षित प्राकलन बनाने का निर्देश सीडीओ ने दिया। कहा कि पीडब्ल्यूडी की ओर से तीन करोड़ खर्च होगा ही, ऐसे में कुछ और धन मिलाकर इसी नाले को चैड़ा व गहरा बना दिया जाए तो आसपास की कालोनियों का पानी भी इसी से निकल जाएगा। इससे सरकारी धन की भी बचत होगी और लोगों को जलजमाव की समस्या से निजात मिलेगी। एनसीसी तिराहा से मिड्ढी चैराहा और वहां से टीडी कालेज होकर पानी निकालने पर भी चर्चा हुई।