Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Students from Ballia have created Trinetra a system that integrates five safety technologies into a single vehicle.

Ballia News: बलिया के छात्रों ने बनाया ‘त्रिनेत्र’, एक वाहन में समेटीं पांच सुरक्षा तकनीकें

Sat, 21 Nov 2026 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Students from Ballia have created Trinetra a system that integrates five safety technologies into a single vehicle.
एक स्वदेशी बहुउद्देशीय सैन्य निगरानी एवं सुरक्षा वाहन का मॉडल तैयार करने वाले छात्र देवेशम​णि उ
बलिया। छोटे शहरों और ग्रामीण अंचलों की प्रतिभाएं भी बड़े वैज्ञानिक आविष्कारों का सपना साकार कर सकती हैं। इसका उदाहरण बलिया के दो होनहार विद्यार्थियों ने पेश किया है। नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर, माल्देपुर के कक्षा 10 के छात्र देवेश मणि उपाध्याय और कक्षा 12 के छात्र आदित्य मिश्रा ने मिलकर स्वदेशी बहुउद्देशीय सैन्य निगरानी एवं सुरक्षा वाहन का मॉडल तैयार किया है। ‘त्रिनेत्र 1326’ नामक इस मॉडल में पांच आधुनिक सुरक्षा तकनीकों को शामिल किया गया है। इस नवाचार ने जिला और प्रदेश स्तर की विज्ञान प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल किया है। अब दोनों विद्यार्थियों का चयन अखिल भारतीय स्तर की विज्ञान प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोनों विद्यार्थियों ने जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह से मुलाकात कर अपने मॉडल की विशेषताओं और उपयोगिता की जानकारी दी। जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच और नवाचार की सराहना की। उन्होंने इसे जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए दोनों की मेहनत और प्रतिभा की प्रशंसा की।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने देश की सुरक्षा जरूरतों और ड्रोन से उत्पन्न चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए इस मॉडल की परिकल्पना की है।
इनमें ड्रोन डिटेक्शन एवं निगरानी प्रणाली, साउंड डिटेक्शन सिस्टम, फायर डिटेक्शन सिस्टम, ऑटोमैटिक कैमोफ्लाज और लैंडमाइन डिटेक्शन सिस्टम शामिल हैं। ड्रोन निगरानी प्रणाली के माध्यम से हवाई क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों का पता लगाने की व्यवस्था की गई है। वहीं, आईएफएफ (इडेंटिफिकेशन फ्रेंड ऑर फो) तकनीक की परिकल्पना के जरिए अपने और अज्ञात ड्रोन के बीच अंतर पहचानने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साउंड डिटेक्शन सिस्टम आसपास गोलीबारी जैसी असामान्य तेज आवाज का पता लगाने में सहायक होगा। वहीं, फायर डिटेक्शन सिस्टम आग लगने की स्थिति में समय रहते चेतावनी देने और अग्निशमन दल तक सूचना पहुंचाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed