फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Tree fell on Magic carrying passengers, seven injured

यात्रियों को लेकर जा रही मैजिक पर गिरा पेड़, सात घायल

Thu, 17 Jun 2021 09:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 09:33 PM IST
विज्ञापन
Tree fell on Magic carrying passengers, seven injured
नरहीं थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव के पास एनएच 31 पर गुरुवार की शाम को बलिया से सवारी लाद कर भरौली की तरफ जा रही मैजिक पर आम का पेड़ जड़ से उखड़ कर गिर गया। इसमें मैजिक क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि बड़ा हादसा होने से बच गया। पेड़ के नीचे दबी मैजिक के अंदर फंसे लोगों को ग्रामीणों ने बाहर निकाल कर इलाज के लिए सीएचसी नरहीं पहुंचाया।
विज्ञापन

बलिया से सवारी लेकर चला मैजिक वाहन ज्यों ही नरही थान गोविंदपुर गांव के पहुंचा अचानक एक आम का पेड़ उसके उपर गिर गया और मैजिक वाहन दब गया। आसपास के लोग दौड़ कर मौके पर पहुंचे और किसी तरह वाहन में फंसे चालक व यात्रियों को बाहर निकाला। अधिकांश यात्रियों को हल्की चोटें आई थी। इसके बाद सभी घायलों को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के बाद चिकित्सकों ने घर भेज दिया। घायलों में वाहन चालक सुनील कुमार यादव 30 पुत्र केदार यादव निवासी इच्छा चौबे का पूरा, अभिषेक 27 पुत्र रामनिवास निवासी बलिहार जिला बक्सर, शाहपुर बांसडीह निवासी जितेंद्र 33 पुत्र फौजदार, रेखा 30 पत्नी जितेंद्र, अरुण 7 पुत्र जितेंद्र, आकाश 26 पुत्र प्रेमचंद निवासी रसड़ा, उमेश कुमार 26 पुत्र रामप्रवेश निवासी चौसा बक्सर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed