फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Tractor caught fire, 54 bigha crops of 26 farmers burnt to ashes

Ballia News: ट्रैक्टर में लगी आग, 26 किसानों की 54 बीघा फसल जलकर राख हुई

Sun, 06 Apr 2025 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Tractor caught fire, 54 bigha crops of 26 farmers burnt to ashes
बलिया। मनियर थाना क्षेत्र के निपानिया में थ्रेसिंग करते समय ट्रैक्टर का इंजन गरम हो गया। इंजन से ब्लास्ट की आवाज के साथ ही चिंगारी निकलने लगी। ट्रैक्टर भी आग की लपटों में घिर गया। निकली चिंगारी से बगल के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई, जिससे 26 से अधिक किसानों के 54 बीघा से अधिक खेत में खड़ी गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। इसके अलावा छह परिवारों के छह रिहायशी मड़हे और उसमें रखा घर गृहस्थी का सामान भी आग की चपेट में आकर जल कर राख में तब्दील हो गया। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की चार गाड़ी आग बुझाने में लगी रही।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मनियर क्षेत्र के चन्दायर निवासी संभारु यादव के खेत में महादेव यादव का ट्रैक्टर भूसा बना रहा था। इसी बीच ट्रैक्टर गर्म होकर फट गया और उसमें आग पकड़ लिया। लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन बुझने की बजाय आग ने बगल के खेत में गेहूं के खड़ी फसल को अपनी जद में ले लिया और देखते-देखते आग निपानिया मौज में पहुंच गई।
विज्ञापन

निपानिया मौजे में लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तेज हवा से आग विकराल होती गई। पास स्थित संतोष यादव, वीरेंद्र यादव, रंजीत यादव, पंकज यादव, मन्नू यादव, सोनू यादव के मड़हे जलकर राख हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पूर्व आग ने निपनियां मौजे में सत्यनारायण यादव के दो, सुरेश यादव के पांच, रामायण यादव के चार, अभय के दो, पारस के दो, मुन्ना व पारस के दो, लेखपाल के एक, बीरबल के एक, गुलाब यादव के दो, प्रशांत के एक, अजीबुल्लाह के एक, वीरेंद्र और लालन के दो बीघा, अरविंद यादव के दो, श्रीनिवास यादव के दो, यादव के चार, उपेंद्र यादव के दो, लल्लन के दो, अरविंद के दो, श्रीनिवास के दो, मनोज चौधरी के चार, शिवजी के तीन, लल्लन चौधरी के दो, मंटू लाल के दो और त्रिभुवन के दो बीघा समेत अन्य किसानों के खेत में खड़ी फसल जल कर राख हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed