{"_id":"6ac6a98253ccbd842f025ffc","slug":"1053-quintals-of-ration-stuck-with-ration-dealers-for-six-months-ballia-news-c-190-bal1001-174596-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: छह महीने से कोटेदारों के बीच फंसा 10.53 क्विंटल राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: छह महीने से कोटेदारों के बीच फंसा 10.53 क्विंटल राशन
विज्ञापन
पंदह। आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों और गर्भवती महिलाओं के हिस्से का 10.53 क्विंटल सरकारी खाद्यान्न छह महीने से कोटेदारों के बीच फंसा हुआ है।
विभागीय स्तर पर हुई गलती से जनवरी से मार्च तक का राशन दूसरे कोटेदार के यहां पहुंच गया था। इसके बाद शुरू हुआ विवाद अब तक नहीं सुलझ सका है। मासूमपुर, जेठवार और चकिया के आंगनबाड़ी केंद्रों को उनका खाद्यान्न नहीं मिल पाया है। राशन के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को लगातार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
खाद्यान्न नहीं मिलने का सीधा असर बच्चों के लिए संचालित हॉट कुक्ड मील और गर्भवती महिलाओं को दिए जाने वाले फोर्टिफाइड राइस पर पड़ रहा है। संबंधित केंद्रों को व्यवस्था चलाने के लिए प्राथमिक विद्यालयों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। छह महीने से राशन अटका होने के बावजूद जिम्मेदारी तय न होने से विभागीय व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
अभिषेक राय, सीडीपीओ पंदह ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। संबंधित आंगनबाड़ी लिखित शिकायत करें तो संबंधित विभाग से बात कर बकाया राशन दिलवा दिया जाएगा।