फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Secretary reprimands officials over the dilapidated state of the health center.

Ballia News: स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली पर सचिव ने लगाई फटकार

Thu, 08 Oct 2026 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Secretary reprimands officials over the dilapidated state of the health center.
मनियर। उत्तर प्रदेश शासन के विशेष सचिव एवं कृषि उत्पादन आयुक्त राम सहाय यादव ने मनियर ब्लॉक के बड़ागांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने दवा वितरण कक्ष, प्रसव केंद्र, कार्यालय और दोनों एंबुलेंस की स्थिति देखने के साथ बाल विकास एवं पोषण से जुड़े कार्यक्रमों की जानकारी ली। व्यवस्थाओं में कमियां मिलने पर कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विशेष सचिव ने पीएचसी मनियर के प्रभारी दिग्विजय कुमार को स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने माना कि बड़ागांव पीएचसी पर डॉक्टर की नियमित उपलब्धता नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्र पर 17 इंडिकेटर हैं। सभी पर तैनात कर्मचारी समर्पित होकर काम करें तो व्यवस्थाओं में सुधार किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने डॉक्टर की नियमित तैनाती और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। ग्राम प्रधान संजय राजभर ने भी डॉक्टर की नियुक्ति का मुद्दा उठाया।

ग्रामीणों ने बताया कि डॉक्टर के अभाव में मरीजों को दूसरे अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। इससे पहले विशेष सचिव ने उच्च प्राथमिक विद्यालय काजीपुर, अहिरौली पांडेय के पंचायत भवन और जिगनी ग्राम पंचायत का निरीक्षण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed