{"_id":"6ac6a879054e2e2d54095092","slug":"traders-submit-memorandum-seeking-removal-of-encroachments-ballia-news-c-190-1-bal1001-174623-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: अतिक्रमण हटाने के लिए व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: अतिक्रमण हटाने के लिए व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह। बांसडीह नगर पंचायत सहतवार के वार्ड 8 स्थित पंचमंदिर के पास कुआं और सड़क पर अतिक्रमण से नाराज व्यापार मंडल सहतवार के अध्यक्ष विद्याशंकर प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उपजिलाधिकारी पुष्कर मिश्रा से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री उत्तरप्रदेश को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से व्यापारियों और स्थानीय निवासियों ने सड़क व कुआं से तत्काल अतिक्रमण हटाने की मांग की। विद्याशंकर प्रसाद ने बताया कि अवैध कब्जे के कारण आवागमन बाधित होता है, जिससे आम जनता और व्यापारियों को परेशानी होती है।
पहले इस कुएं का पानी मंदिर की सफाई और श्रद्धालुओं के स्नान के लिए उपयोग होता था। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन जल्द ठोस कदम नहीं उठाता, तो व्यापार मंडल और स्थानीय नागरिक उग्र आंदोलन करेंगे। इस मौके पर बेद प्रकाश बिहारी, दिलीप गुप्ता, आशीष गुप्ता और विवेक गुप्ता मौजूद थे।