फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Track improved, trains start operating after 38 hours

38 घंटे बाद ट्रेनों का परिचालन शुरू, भारी बारिश से जमीन में धंस गया था ट्रैक

Tue, 01 Oct 2019 12:14 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 01 Oct 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
Track improved, trains start operating after 38 hours
रेलवे ट्रैक को ठीक करते मजदूर। - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी-छपरा रेल खंड के बलिया-बांसडीहरोड रेलवे स्टेशन के मध्य 61/4 किलोमीटर खंभे के पास रविवार सुबह में ट्रैक धंसने से इस रूट पर चलने वाली सभी ट्रेनें निरस्त कर दी गई थीं। सात ट्रेनों को पूरी तरह से निरस्त किया गया। 13 को शार्ट टर्मिनेट किया गया तो 14 ट्रेनों को रूट डायवर्ट कर चलाया जा रहा था। इससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हथा।
विज्ञापन


रेलवे के बड़े अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर ट्रैक मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर किया। रेल अधिकारियों की मानें तो सोमवार देर रात तक ट्रैक दुरुस्त कर दिया गया। देर शाम 7.45 पर ट्रैक दुरुस्त होने के बाद 7.50 पर ट्रेनों का परिचालन शुरू हो गया।
विज्ञापन


रविवार को पूरे दिन व धंसे ट्रैक के समीप गिट्टी, बालू, बोल्डर डालने में सैकड़ो की संख्या में कर्मचारी व मजदूर लगे रहे। मरम्मत कार्य के दौरान जब प्रेसर मशीन से ट्रैक पर भरी सामग्री को दबाया गया। इसके बाद भी ट्रैक तीन से चार फीट तक अंदर धंस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उच्चधिकारियों के निर्देश पर सात मीटर ट्रैक को पूरब हटाकर करीब 100 मीटर लाइन टर्न किया गया। फिर ट्रैक की मरम्मत का कार्य शुरू हुआ। एनईआर वाराणसी के डीआरएम वीके पंजियार ने बताया कि ट्रैक मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है।

सोमवार रात तक ट्रैक को हर हाल में दुरुस्त करा दिया गया। इसके बाद डीजल इंजन वाली ट्रेन चलने लगेंगी। विद्युत तार अभी सही नहीं हैं, उसे ठीक होने में अभी लगभग 10 घंटे लग जाएंगे। ट्रैक मरम्मत को लेकर बलिया छपरा के बीच विद्युत खंभों से लाइन काट दी गई हैं। हालांकि टीम की अथक मेहनत से 7.45 पर ट्रैक दुरुस्त कर दिया गया और पहली ट्रेन बलिया से 7.50 पर गुजारी गई।

इस मौके पर डीआरएम टीआई एसके पांडेय, डीपीओ प्रवीण कुमार, सीपीडब्लू आई बलिया धर्मेंद्र यादव, पीडब्ल्यू आई भटनी आरके यादव, पीडब्ल्यू आई गाजीपुर योगेश शर्मा, पीडब्ल्यू आई बलिया अशोक एवं अखिलेश कुमार गुप्ता, ए ई इन मऊ एके श्रीवास्तव सहित छपरा, मऊ, सलेमपुर के अलावा अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

ट्रेनों का परिचालन ठप होने के दौरान बलिया मॉडल रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली ट्रेनों के निरस्त होने से रेलवे टिकट काउंटर पर दो दिन में लगभग 50 हजार के टिकट वापस हुए। टिकट बिक्री में 12 लाख आय भी नहीं हुई। रेलवे को लगभग 13 लाख का नुकसान हुआ। वाणिज्य प्रबंधक पीएन मिश्रा ने बताया कि ट्रैक खराब होने के कारण लगभग 12 लाख की आय में कमी आई है।

एनई रेलवे मजदूर यूनियन ने कराया चाय नाश्ता :
छपरा रेलखंड स्थित बांसडीह रोड रेलवे स्टेशन के समीप बरसात के कारण रेलवे ट्रैक ध्वस्त हो गया था जिसको ठीक करने के लिए लगभग डेढ़ सौ मजदूर लगे हुए हैं जिन्हें एनई रेलवे के मजदूर यूनियन के तरफ से चाय नाश्ता पानी की व्यवस्था कराई गई। सहयोगी में शशिकांत संजय सिंह सुनील सिंह शेख असगर अमित पांडे अशोक जयसवाल संतोष वर्मा टीएन यादव एन एन मिश्रा राजमुनी सुमन वीरेंद्र विक्रम संजय राय विमल गुप्ता सत्येंद्र राय उपेंद्र पप्पू आदि उपस्थित रहे।

सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर 90 हजार का टिकट रद :
छपरा-बलिया रेलखंड पर बांसडीह के पास रेलवे लाइन धंसने के कारण ट्रेनों का परिचालन बंद होने से सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर सोमवार को सन्नाटा पसरा रहा। छपरा से सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन होकर विभिन्न स्थानों के लिए आने-जाने वाली एक दर्जन से अधिक मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है। वहीं, पैसेंजर ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

ट्रेनों का परचालन नहीं होने से रेलवे को भी भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है। छपरा से दुर्ग को जाने वाली सारनाथ एक्सप्रेस, दरभंगा से दिल्ली जाने वाली सद्भावना एक्सप्रेस, दरभंगा से अहमदाबाद जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस, बरौनी से गोंदिया जाने वाली गोंदिया एक्सप्रेस, छपरा से लखनऊ जाने वाली उत्सर्ग एक्सप्रेस को सीवान, भटनी, मऊ के रास्ते चलाया जा रहा है जबकि बलिया-सियालदह एक्सप्रेस को बलिया के बदले छपरा से वापस कर दिया गया।

छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस को छपरा के बदले बलिया से चलाया जा रहा है। वहीं चार पैसेंजर ट्रेनों के अलावा छपरा वाराणसी वाया मऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस को भी निरस्त कर दिया गया है। वाणिज्य अधीक्षक कमलेश मीना ने बताया कि इन ट्रेनों का रूट बदलने से अकेले सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर लगभग एक लाख रुपये का टिकट नहीं बिका, जो रोज बिकता है।

वहीं, करीब 90 हजार रुपये का आरक्षित टिकट भी कैंसिल किया गया। पिछले 36 घंटों से इस मार्ग पर ट्रेनों का आवागमन बाधित होना यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। आलम यह है कि बकुल्हा से लेकर बांसडीह रोड तक करीब आधा दर्जन रेलवे स्टेशनों पर सन्नाटा है। इस बाबत पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी के डीआरएम बृीके पंजियार ने बताया कि दोपहर तक क्षतिग्रस्त रेलवे ट्रैक को ठीक कर रोलिंग टेस्ट किया जाएगा। इसके बाद कॉसन पर ट्रेनों का परिचालन शुरू कराया जाएगा। लेकिन मौके पर कार्य कर रही तकनीकी टीम ने बताया कि अगर मौसम ठीक रहा तो देर शाम तक रेलवे ट्रैक के मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed