फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Three people died from the cold

ठंड से तीन लोगों की जान गई

Sun, 18 Dec 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया Updated Sun, 18 Dec 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
ठंड का कहर जनपद में जारी है। चौबीस घंटों में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में ठंड लगने से एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई। परिवार वालों का कहना है िक इन लोगों की मौत ठंड से हुई है।   
विज्ञापन



मनियर थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी आशा देवी (35) पत्नी सत्यप्रकाश शनिवार की सुबह शौच करने के लिए गई थीं। तभी वापस आने के बाद अचानक कांपने लगी। परिवार के लोग बेरुवारबारी पीएचसी ले गए, जहां चिकित्सक ने गंभीर हालत को देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जहां चिकित्सकों ने उक्त महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


वहीं, दूसरी ओर चितबड़ागॉव के वार्ड नं. 2 सुभाष नगर निवासी जयनारायण सिंह (52) शुक्रवार की रात महरेईं मौजा स्थित खेत की सिंचाई कर रहे थे। उसी समय ठंड लगने से तबीयत खराब हो गई। इसके बाद साथ में काम कर रहे लोग उन्हें लेकर घर पहुंच, जहां हालत में सुधार नहीं होने पर परिवार वाले अस्पताल लेकर जाने की तैयारी करने लगे, लेकिन घर पर ही उल्टी के बाद उनकी मौत हो गई। घर पर पहुंचे निजी चिकित्सक ने मौत की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन



रसड़ा संवाददाता के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के संवरा वीरनपूरा गांव में एक युवक की शनिवार को ठंड लगने से मौत हो गई। परिवार वालों ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के संवरा वीरनपुरा गांव निवासी सुभाष राम (35) पुत्र देवनागरी राम मजदूरी का कार्य करता था, प्रतिदिन की भांति मजदूरी कर अपने घर आया था। खाने  के बाद मड़हे में सोने चला गया। ठंड लगने की शिकायत पर आनन-फानन में पीएचसी लेकर गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed