Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   SP workers launch a campaign against the party's Bairia MLA

Ballia News: बैरिया के सपा विधायक के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ताओं ने खोला मोर्चा

Tue, 24 Nov 2026 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
SP workers launch a campaign against the party's Bairia MLA
बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल।
बैरिया। समाजवादी पार्टी में बैरिया विधानसभा क्षेत्र से जुड़े राजनीतिक असंतोष ने खुलकर सामने आना शुरू कर दिया है। पार्टी समर्थक करीब 84 पूर्व प्रधानों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपने विधायक जयप्रकाश अंचल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कार्यकर्ताओं ने विधायक पर जनता से दूरी बनाने और पुराने व समर्पित कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में विधानसभा अध्यक्ष दशरथ यादव के माध्यम से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को शिकायती पत्र भेजकर आगामी विधानसभा चुनाव में स्थानीय व्यक्ति को प्रत्याशी बनाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

शिकायती पत्र में कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि विधायक जयप्रकाश अंचल का क्षेत्र की जनता से अपेक्षित जुड़ाव नहीं है। आम लोगों से उनकी दूरी बनी हुई है और पार्टी के पुराने व समर्पित कार्यकर्ताओं की लगातार उपेक्षा की जा रही है। उनका कहना है कि विधायक बैरिया विधानसभा क्षेत्र से करीब 90 किलोमीटर दूर बेल्थरारोड के रहने वाले हैं। दो बार विधायक चुने जाने के बावजूद क्षेत्र की समस्याओं से उनका अपेक्षित जुड़ाव नहीं हो सका है।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने पत्र में चेतावनी दी है कि यदि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी किसी स्थानीय व्यक्ति को प्रत्याशी नहीं बनाती है तो विधानसभा क्षेत्र के जागरूक मतदाता सपा के विपरीत मतदान कर सकते हैं। ऐसी स्थिति के लिए स्थानीय कार्यकर्ता जिम्मेदार नहीं होंगे। उन्होंने पार्टी नेतृत्व से कार्यकर्ताओं की भावनाओं और शिकायतों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायती पत्र देने वालों में पूर्व प्रधान हरेराम यादव, पार्टी सचिव राजमंगल यादव, पूर्व प्रधान विद्यासागर यादव, समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव संदीप कुमार यादव, युवजन सभा के बैरिया अध्यक्ष पंकज यादव, पूर्व प्रधान उपेंद्र यादव, संजय यादव, धीरज गोड़, अरविंद यादव और अखिलेश साहनी सहित करीब 84 पूर्व प्रधान, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हैं।
कार्यकर्ताओं का प्रतिवेदन उन्हें प्राप्त हुआ है, जो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को संबोधित है। इसे पार्टी हित में कार्यकर्ताओं की भावनाओं के अनुरूप राष्ट्रीय अध्यक्ष तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की शिकायतों पर पार्टी नेतृत्व को गंभीरता से विचार करना चाहिए।-दशरथ यादव, विधानसभा अध्यक्ष

सभी आरोप बेबुनियाद है। इसके पीछे भाजपा का हाथ है। भाजपा की ओर से इस तरह का काम कराया जा रहा है। पार्टी के वफादार कार्यकर्ता और नेता हमेशा प्रत्याशी के साथ खड़े रहते हैं। कई दलों में घूमने वाले लोग ही इस तरह की गतिविधियां करते हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में भी बैरिया से 29 लोगों ने टिकट मांगा था। पार्टी काफी छानबीन के बाद ही प्रत्याशी का चयन करती है।-जयप्रकाश अंचल, विधायक, बैरिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed