फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Those with expertise in AI will not have to wander for employment.

Ballia News: एआई की विशेषज्ञयता वालों को रोजगार के लिए नहीं भटकना पड़ेगा

Fri, 30 Jan 2026 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Those with expertise in AI will not have to wander for employment.
जेएनसीयू में आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ करते कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्त
बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय के कंप्यूटर विभाग द्वारा शुक्रवार को जयप्रकाश नारायण सभागार में एआई करियर डिस्कवरी वर्क शाप का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता ने किया।
विज्ञापन

कुलपति ने वर्तमान और भविष्य में कृत्रिम मेधा (एआई) की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। बताया कि आने वाला समय कृत्रिम मेधा का है। विद्यार्थी गंभीरता से अध्ययन करते हुए अगर विशेषज्ञता हासिल करें, तो उन्हें रोजगार के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। कार्यशाला के संयोजक हर्ष त्रिपाठी एवं सह-संयोजक नवनीत मणि त्रिपाठी रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ट्रेनर (इंजीनियर) रोहित कुमार ने कार्यशाला में विद्यार्थियों के पठन-पाठन में एआई की भूमिका बताई। संयोजक हर्ष त्रिपाठी, प्राध्यापक, कंप्यूटर विभाग ने विद्यार्थियों के लिए एआई स्किल सीखने की आवश्यकता पर बल दिया। सह संयोजक नवनीत मणि त्रिपाठी, प्राध्यापक, कंप्यूटर विभाग ने विद्यार्थियों के करियर निर्माण में एआई की भूमिका पर प्रकाश डाला। समापन सत्र में निदेशक, शैक्षणिक ने प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किए। कार्यशाला में निदेशक, शैक्षणिक डा़ पुष्पा मिश्रा सहित विश्वविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed