फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The young man died by hanging the fan hook

पंखे की हुक से फंदा लगाकर युवक ने दी जान

Sat, 30 May 2020 08:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
The young man died by hanging the fan hook
सहतवार। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा अघैला में शुक्रवार रात एक युवक ने पंखे के हुुक में फांसी का फंदा लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी परिजनों को शनिवार को जगने के बाद हुई। युवक की ओर से ऐा कदम उठाने के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि सहतवार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा अघैला निवासी चंदन साह (22) पुत्र स्व. सुरेंद्र साह शुक्रवार की शाम प्रतिदिन की भांति भोजन करके अपने कमरे में सोने चला गया था। जबकि परिवार के अन्य सदस्य छत पर सोने चले गए। सुबह जब परिजन जगे और नीचे आए तो देखा कि युवक अभी जगा नहीं है। इसके बाद परिजन दरवाजा खटखटा कर उसे जगाने लगे। जब अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो उन्हें शंका हुई और खिड़की से झांक कर देखा तो चंदन पंखे के हुक से लटका हुआ था। यह देख वे चिल्लाने लगे। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग काफी संख्या में मौके पर इकट्ठा हो गए। इसके बाद सहतवार थाने को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष म्रटू राम पुलिसकर्मियों के साथ घटना स्थल पहुंचे और शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया। चंदन साह का एक बड़ा भाई है। युवक के फांसी लगने के बारे में परिजन कुछ बताने की स्थिति में नहीं है। पुलिस मामले कीी छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed