फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The work of replacing electric poles started

Ballia News: बैरिया तहसील क्षेत्र में विद्युत खंभे व जर्जर तारों के बदलने का काम शुरु

Thu, 02 Mar 2023 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Mar 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
The work of replacing electric poles started
भारत सरकार की महत्वाकांक्षी आरडीएसएस योजना अंतर्गत पूरे तहसील क्षेत्र में जहां विद्युत खंभे नहीं हैं, वहां खंभे लगेंगे साथ ही क्षेत्र के सभी जर्जर एलटी, एचटी नंगे तारों को बदल कर केबल तार लगाए जाएंगे। बुधवार को क्षेत्र के बहुआरा गांव में आरडीएसएस पांच वर्षीय योजना का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

अवर अभियंता विनोद भारद्वाज ने पंडितों के मंत्रोच्चार के बीच भूमिपूजन किया और एक विद्युत खंभे को खड़ा कर योजना का शुभारंभ किया। अवर अभियंता ने कहा कि एबीसी (एरियल बंच कंडक्टर) केबल से विद्युत चोरी तो रुकेगी ही बिजली से होने वाले हादसों में भी कमी आएगी। कहा कि तहसील बैरिया क्षेत्र में करीब 25 करोड़ रुपये इस योजना के तहत खर्च होना है। बतौर कार्यदायी संस्था मोंटी कार्लो लिमिटेड के डिप्टी प्रबंधक सूर्यकांत अमादावरे ने कहा कि पूरे जनपद में इस योजना के तहत करीब 200 करोड़ रुपये की लागत से विद्युत खंभे और एबीसी केबल लगाकर बिजली पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। इसके अलावा जर्जर नंगा विद्युत तारों को बदलकर एबीसी केबल लगाया जाएगा। कहा कि आने वाले समय में अभी इस योजना का और विस्तार होगा और जहां ट्रांसफार्मर की कमी है, वहां ट्रांसफार्मर भी लगाए जाएंगे। इसके लिए अतिरिक्त धन भारत सरकार से मिला है। इस डिवीजन इंचार्ज अमित मिश्र, अभियंता राहुल राय, मनोरंजन कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed