फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The cooks staged a sit-in in the DM office premises demanding honorarium

मानदेय की मांग को लेकर रसोइयों ने डीएम कार्यालय परिसर में दिया धरना

Wed, 27 Apr 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
The cooks staged a sit-in in the DM office premises demanding honorarium
बलिया। उप्र रसोइया कर्मचारी संघ के तत्वावधान में रसोइयों ने बकाए मानदेय की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार को धरना दिया।
विज्ञापन

धरना सभा को संबोधित करते हुए रसोइया संघ के प्रदेश अध्यक्ष रेनू शर्मा ने कहा कि हम रसोइयों का पिछले नौ माह से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया। जिससे रसोइयों के सामने दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग किया कि रसोइयों को भोजन पकाने के अलावा अन्य कोई कार्य न लिया जाए। साथ ही रसोइयों को अनावश्यक रूप से किए जा रहे शोषण को बंद किया जाए। रसोइयों को सुरक्षा कीट उपलब्ध कराया जाए। उप्र राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष अजय यादव ने कहा कि कितनी शर्म की बात है कि मानदेय के भुगतान के लिए रसोइयों को बार-बार धरना-प्रदर्शन करना पड़ता है। जिला संयोजक चंद्रमा यादव ने कहा कि हमारे संघर्ष की देन है कि हम लोगों की मांगे मानी जाती है। इस मौके पर धरना स्थल पर पहुंचे सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने रसोइयों की समस्याओं को सुना। साथ ही उन्होंने धरना स्थल से ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को फोन कर रसोइयों की मानदेय का तत्काल भुगतान कराने को कहा। जिस पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने रसोइयों के मानदेय को भुगतान करने का आश्वासन दिया। धरना सभा को जिला मंत्री विमला भारती, संजू, रमावती, मंजू, रामप्रकाश, हेवांती, मुन्नी, साजन, बब्बन प्रसाद, बिंदु यादव, हृदय नारायण, माया, मनोज मौर्या आदि ने संबोधित किया। धरना सभा की अध्यक्षता अजय यादव तथा संचालन चौधरी आनंद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed