{"_id":"57b7561f4f1c1b8f636eb42c","slug":"the-cheers-were-vibrant-with-sriram-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीराम के जयकारे से गुंजायमान हुआ नगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीराम के जयकारे से गुंजायमान हुआ नगर
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया
Updated Sat, 20 Aug 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा में शांतिपूर्ण ढंग से निकला महावीरी झंडा जुलूस
- फोटो : balia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर का ऐतिहासिक महावीरी झंडा जुलूस गुरुवार की देररात कड़ी सुरक्षा के बीच शांति पूर्वक ढंग से संपन्न हुआ। जुलूस नगर के विभिन्न मार्ग होते हुए गुजरा। इस दौरान विभिन्न अखाड़ेदारों के करतबबाजों ने एक से बढ़कर एक करतब दिखाया।
जय श्रीराम एवं जय हनुमान के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर पुलिस और पीएसी के जवान मौजूद रहे।
महावीरी झंडा जुलूस के दौरान निकली मनमोहक झंाकियों को देखने के लिए देर रात तक महिलाएं और बच्चें डटे रहे। नगर के आसपास के इलाकों से भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु आए हुए थे।
विज्ञापन
करतबबाजों ने विशुनीपुर चौराहे पर घंटों एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज करतब दिखाया। इसके बाद टाउन हाल अखाड़ा, लोहापट्टी अखाड़ा समेत बालेश्वर घाट, चमन सिंह बाग रोड, गुदरी बाजार, विजय सिनेमा रोड, मिड्ढी अखाड़े का जुलूस एक-एक कर पास हुआ।
यह जुलूस गाजे-बाजे के साथ मालगोदाम रोड, रेलवे स्टेशन, ओक्डेनगंज चौराहा, शहीद चौक, लोहापट्टी, गुदरी बाजार, चमन सिंह बाग रोड, बड़ी मस्जिद, पशु चिकित्सालय रोड, कासिम बाजार रोड, विष्णु धर्मशाला रोड होते हुए विशुनीपुर जामा मस्जिद पर पहुंचा।
जहां जय श्रीराम तथा जय हनुमान के जयघोष से पूरा नगर गुंजायमान हो गया। इस दौरान सीओ सिटी, शहर कोतवाल डीके श्रीवास्तव, ओक्डेनगंज चौकी प्रभारी सत्येंद्र राय, नरहीं एसओ नीरज पाठक, फेफना एसओ उमेश कुमार यादव समेत कई थानाध्यक्ष मुश्तैद रहे।