{"_id":"65e62d06999a06dc87002657","slug":"the-accused-will-be-caught-soon-family-members-performed-the-last-rites-ballia-news-c-190-1-bal1001-112649-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: जल्द पकड़े जाएंगे आरोपी, परिजनों ने किया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: जल्द पकड़े जाएंगे आरोपी, परिजनों ने किया अंतिम संस्कार
विज्ञापन
लालगंज। मारपीट में घायल युवकी मौत के बाद अंतिम संस्कार न करने पर अड़े परिजनों को क्षेत्राधिकारी बैरिया मुहम्मद उस्मान ने जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन देकर मना लिया। इसके बाद परिजन अंत्येष्टि के लिए माने। बूंदाबांदी के चलते सोमवार की सुबह सती घाट पर अंत्येष्टि की गई। मुखाग्नि मृतक के पिता श्रीभगवान राम ने दी।
18 फरवरी को क्षेत्र के हृदय पुर निवासी किशन राम पुत्र श्री भगवान राम बाजार से वापस घर जा रहा था। गांव के कुछ युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया था। 19 फरवरी को मृतक के बहन दीपिका पासवान की तहरीर पर शुभम यादव,आयुष यादव, आशीष यादव, तूफानी यादव, करण यादव पांच आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर पाई थी। किशन का इलाज वाराणसी में किसी अस्पताल में हो रहा था। उसकी मौत शनिवार को हो गई।