फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   SP is taking on the dictatorship of the government: Ambika

सरकार की तानाशाही से लोहा ले रही सपा : अंबिका

Sat, 04 Sep 2021 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
SP is taking on the dictatorship of the government: Ambika
सागरपाली क्षेत्र के कपुरी में पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी का माल्यार्पण कर स्वागत करते सुनील सिंह - फोटो : BALLIA
बलिया। समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के उपरांत शनिवार को जिले में पहली बार आए पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश का हर वर्ग अखिलेश यादव की तरफ देख रहा है। प्रदेश का विकास सिर्फ अखिलेश यादव ही कर सकते हैं, तानाशाह सरकार से सिर्फ समाजवादी पार्टी ही लड़ रही है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री का जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री सड़क मार्ग से लखनऊ से कोटवा नारायणपुर पहुंचे और मुक्ति नाथ बाबा का दर्शन किया। वहां से काफिला भरौली गोलंबर, नरही, चितबड़ागांव, फेफना होते हुए बलिया पहुंचा, जहां जिला पंचायत परिसर कार्यालय में स्वागत सभा हुई। इसमें प्रदेश विधान सभा में विपक्ष के नेता रामगोविंद चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार जनाकांक्षाओं पर पूरी तरह से फेल हो चुकी है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री नारद राय, पार्टी के जिला अध्यक्ष राजमंगल यादव, अजीत मिश्रा, सुशील पांडेय‘ कान्हजी’, जियाउद्दीन रिजवी, संग्राम सिंह यादव, मंजू सिंह, जयप्रकाश अंचल, गोरख पासवान, सुभाष यादव, छोटे लाल राजभर, ब्यास गोंड़, अरविंद गिरी, लक्षमण गुप्ता, चंद्रशेखर सिंह, मिठाई लाल भर्ती आदि मौजूद रहे। इसके पूर्व जिला पंचायत सदस्यों की तरफ से अध्यक्ष आनंद चौधरी के नेतृत्व में 51 किलो का माला पहना कर स्वागत किया गया। इसके पूर्व राजनारायण यादव एवं विनायक मौर्या का भी समाजवादी पार्टी में सम्मलित होने पर स्वागत किया गया। स्वागत समारोह की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजमंगल यादव व संचालन महासचिव राजन कनौजिया ने किया। उधर, पूर्व मंत्री का काफिला नगर में आने से पूर्व ही सपा कार्यकर्ताओं का एक दस्ता शहर के चित्तू पांडेय चौराहे पर पहुंच कर गुजरने वाले वाहनों को किनारे कर सड़क खाली कराने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed