फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Sonia and Rahul have met China and Pakistan: Anand Swaroop Shukla

चीन और पाकिस्तान से मिले हैं सोनिया और राहुल : आनन्द स्वरूप शुक्ल

Mon, 10 Jan 2022 09:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 09:21 PM IST
विज्ञापन
Sonia and Rahul have met China and Pakistan: Anand Swaroop Shukla
बलिया। पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को लेकर हुई चूक के मामले में कांग्रेस की ओर से दिए जा रहे बयानों पर प्रदेश सरकार के मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला रविवार को जमकर बरसे।
विज्ञापन

बसंतपुर में उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल पूरी तरीके से पाकिस्तान व चीन से मिले हैं। जो दो बार पूर्ण बहुमत से चुने गए प्रधानमंत्री हैं, उनका सम्मान सभी को करना चाहिए। पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष पाकिस्तान की जयजय कार कर रहे हैं। गले मिल रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री के लिए अशब्द कहते हैं। कांग्रेस का जो मूल चरित्र है, वह सामने आ रहा है। वहीं, अखिलेश यादव की ओर से बिजली फ्री वाले बयान पर कहा कि अखिलेश यादव बेशर्मी की हद करा रहे हैं। पांच साल प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। किसानों को गेहूं की सिंचाई के लिए रात को दो बजे रजाई छोड़कर खेत में जाना पड़ता था। यह होता था कि हफ्ते में चार घंटे दिन में चार घंटे रात में बिजली आएगी। जो बिजली नहीं दे सके हमारे किसानों के सिंचाई के लिए और छात्र-छात्राओं की पढ़ाई की बात कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने 24 घंटे बिजली जिला मुख्यालय व तहसील में और ग्रामीण क्षेत्र में 18 से 20 घंटे बिजली दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed