फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Six trains canceled due to cold, mist

ठंड, धुंध के चलते छह ट्रेनें निरस्त

Fri, 01 Dec 2017 11:02 PM IST
ballia
ballia Updated Fri, 01 Dec 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
Six trains canceled due to cold, mist
train
ठंड और धुंध ने ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेेक लगा दी है। आलम यह है कि बलिया मॉडल रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली आधा दर्जन ट्रेनें जहां निरस्त की गई। वहीं कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी विलंब चल रही थी। ऐसे में यातायात पर निश्चित रूप से इसका प्रतिकूल असर पड़ेगा ही। साथ ही रेल राजस्व को भी नुकसान होगा।
विज्ञापन

निरस्त ट्रेनों की बात करें तो 75101 बलिया से वाराणसी सीटी डीएमयु , बलिया से वाराणसी तक जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को निरस्त होने से यात्रियों को परेशानियां का सामना करना पड़ेगा। 55018 मऊ - छपरा सवारी गाड़ी, 55017 छपरा - मऊ सवारी गाड़ी, 19305 इंदौर गुवाहाटी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। वहीं स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट प्रत्येक गुरुवार को निरस्त रहेगी। 14523 हरिहरनाथ एक्सप्रेस प्रत्येक गुरुवार को निरस्त रहेगी। 14659 सरयू यमुना एक्सप्रेस प्रत्येक शुक्रवार को निरस्त रहेगी, वहीं 55131, 55132 एवं 55133 सवारी गाड़ी औड़िहार तक ही जाएगी।
विज्ञापन


जबकि  रक्सौल से नई दिल्ली तक जाने वाली सुपर फास्ट14017 सद्भावना एक्सप्रेस 8 घंटे देरी से चल रही है ।
वहीं 12562 स्वतंत्रता सेनानी सुपर फास्ट एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 10 घंटे देरी से चल रही है। यात्रियों की मानें तो अभी तो ठंड की शुरूआत है। आने वाले दिनों में स्थिति इससे भी विकट हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed