फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Six oxygen plants started, one under construction

छह आक्सीजन प्लांट हुए शुरू, एक निर्माणाधीन

Mon, 28 Mar 2022 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Six oxygen plants started, one under construction
कोरोना काल उपजे हालात को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को आठ आक्सीजन प्लांट, 100 बेड का प्री फैब्रिकेटेड अस्पताल, वैंटीलेटर, आक्सीजन कंसट्रेटर, आक्सीजन सिलिंडर जैसी संजीवनी तो मिली, लेकिन चिकित्सकों और आपरेटों के अभाव के कारण में इसमें कई सुविधाएं अभी तक आधी-अधूरी पड़ी हुई हैं। हालांकि इतना तय है कि कोरोना जैसी विभीषिका आने पर जनपद आक्सीजन और अस्पतालों की कमी जैसी समस्याओं से नहीं जूझेगा।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर के दौरान जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के बगल में करीब 44 लाख की लागत से आक्सीजन जेनरेटर मशीन को स्थापित किया गया है। इसकी क्षमता प्रति मिनट 200 लीटर है, जबकि एक घंटे में करीब 12 हजार लीटर है। इस आक्सीजन प्लांट से इमरजेंसी वार्ड में 50 बेड के बने कोविड वार्ड के मरीजों को बेड पर ही आक्सीजन उपलब्ध हो रहा है। नया आक्सीजन जेनरेटर यूनिट नए अस्पताल परिसर में करीब 40 लाख रुपए की लागत से स्थापित हुई। इस आक्सीजन यूनिट से करीब 500 प्रति लीटर आक्सीजन प्राप्त होता है। हालांकि आपरेटर के अभाव और प्रेशर की समस्या से ये बंद पड़ा है। इसके साथ ही महिला अस्पताल में भी आक्सीजन प्लांट लगाया गया है। सीएचसी सीयर परिसर में भी करीब 44 लाख रुपये की लागत से आक्सीजन जेनरेटर मशीन स्थापित हुआ है। इसी प्रकार सीएचसी अगउर में करीब 54 लाख की लागत से आक्सीजन जेनरेटर प्लांट स्सेथापित होना है। अभी तक निर्माण ने गति नहीं पकड़ी है। सीएचसी सोनबरसर परिसर में करीब 60 लाख रुपए की लागत से आक्सीजन जेनरेटर यूनिट स्थापित हुई है। कोविड अस्पताल बसंतपुर में करीब 44 लाख रुपए की लागत से आक्सीजन जेनरेटर यूनिट स्थापित हुई है। इससे 55 बेड पर भर्ती मरीजों को लाभ मिलेगा। इसी प्रकार कोविड अस्पताल फेफना में भी करीब 44 लाख की लागत से आक्सीजन जेनरेटर यूनिट स्थापित है। 75 बेड पर भर्ती मरीजों को लाभ मिलेगा। अगर सब कुछ ठीक ठाक रहा तो जनपद में कोरोना की चौथी लहर से पहले आठ आक्सीजन जेनरेटर प्लांट आरम्भ हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed