{"_id":"5f99b1ac8ebc3e9b7b6a7241","slug":"sarender-ballia-news-vns5553325187","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेयरमैन भीम गुप्ता ने किया कोर्ट में सरेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला एवं सत्र न्यायालय में समर्पण करने के बाद नगर पंचायत मनियर के अध्यक्ष भीम गुप्ता को पुलिस जेल
- फोटो : BALLIA
Link Copied
बलिया। ईओ मणि मंजरी राय आत्महत्या मामले में बुधवार को चेयरमैन नगर पंचायत मनियर भीम गुप्ता ने जेएम कोर्ट फर्स्ट की अदालत में समर्पण किया। कोर्ट ने उन्हें 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया। इसी मामले में कोतवाली पुलिस ने मंगलवार सुबह रोडवेज बस स्टैंड के पास से कंप्यूटर आपरेटर अखिलेश कुमार को गिरफ्तार किया था। अब मामले के एक आरोपी सिकंदरपुर ईओ संजय राव फरार चल रहे हैं। ईओ के चालक को पुलिस पहले ही गिरतार कर जेल भेज चुकी है। बीते छह जुलाई 2020 को नगर पंचायत मनियर की ईओ मणि मंजरी राय ने बलिया कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी स्थित अपने आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मणि मंजरी के भाई विजयानन्द राय की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मनियर चेयरमैन भीम गुप्ता, ईओ सिकंदरपुर संजय राव, टैक्स लिपिक विनोद सिंह, कम्प्यूटर आपरेटर अखिलेश व चालक चन्दन कुमार को आरोपी बनाया था। इसमें चालक को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। टैक्स लिपिक विनोद सिंह की गिरफ्तारी पर हाई कोर्ट ने रोक लगा रखी है। चेयरमैन भीम गुप्ता, ईओ सिकंदरपुर संजय राव व कंप्यूटर आपरेटर अखिलेश के मामले में 15 अक्टूबर को सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने तीनों की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी थी। इसके बाद से आरोपी लोवर कोर्ट में समर्पण की फिराक में थे। इसी बीच मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शहर के रोडवेज बस स्टैंड के पास से कंप्यूटर आपरेटर अखिलेश कुमार को गिरफ्तार कर सीजेएम कोर्ट में पेश किया। वहां से कोर्ट ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।