फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Power supply interrupted for 18 hours, people were upset

18 घंटे से विद्युत आपूर्ति बाधित, लोग रहे परेशान

Sun, 16 May 2021 10:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 10:10 PM IST
विज्ञापन
Power supply interrupted for 18 hours, people were upset
दया छपरा। क्षेत्र में बीते 18 घंटे से बिजली की आपूर्ति बाधित होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार की दोपहर में गायब हुई बिजली रविवार की सुबह तक बहाल नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

वर्तमान में कोरोना कर्फ्यू लागू होने के कारण अधिकांश लोग घरों में ही रहते हैं। इसी बीच बिजली के गायब रहने से पूरी रात लोग उमस भरी गर्मी में परेशान रहे। सबसे अधिक परेशानी छोटे बच्चों व महिलाओं को हुई। बिजली के अभाव में अधिकांश लोगों का मोबाइल बंद हो गया जिससे लोगों को संपर्क भी बाधित रहा। इस बाबत बिजली विभाग बैरिया के जेई ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव होने के कारण होम आइसोलेट हैं। हालांकि विद्युत कर्मी सुनील पाल ने बताया कि मखदूमपुर में एचटी तार टूट जाने से आपूर्ति बाधित है जिसे ठीक कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed