बलिया। राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने मतदाता पुनरीक्षण अभियान का रविवार को जायजा लिया। वह मतदान केंद्र कुंवर सिंह इंटर कालेज, राजकीय इंटर कालेज, टाउन इंटर कालेज, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जटहा बाबा, प्राथमिक पाठशाला खोरीपाकड़, प्राथमिक विद्यालय नसीराबाद, तहसीली स्कूल मतदान केन्द्र, लक्ष्मी राज देवी इंटर कालेज पहुंचे और बीएलओ की कार्य प्रणाली जांची। कुछ जगह बूथ लेबल ऑफिसर (बीएलओ) के गैरहाजिर मिलने पर एसडीएम को फोन कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मतदान केंद्र प्राथमिक पाठशाला जमुआ, राम सिंहासन किसान इंटर कालेज दुबहर, कमला देवी बाजोरिया डिग्री कालेज दुबहर व प्राथमिक पाठशाला दुबहर का भी निरीक्षण किया। राज्य मंत्री ने कहा कि हर पात्र मतदाताओं के नाम सूची में होना चाहिए, ताकि हर कोई अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके।