फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   PM modi ki sabha botling plant k liye manga gaya tha prastav

बाटलिंग प्लांट के लिए मांगा गया था प्रस्ताव

Mon, 25 Apr 2016 08:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया Updated Mon, 25 Apr 2016 08:17 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मई को जिले में पहुंचकर उज्ज्वला योजना के  पात्रों को गैस कनेक्शन वितरित करेंगे। यह कार्य जनपद के लिए ही नहीं, बल्कि  पूरे पूर्वांचल के लिए सराहनीय है। बलिया में एक से बढ़कर एक सपूत  पैदा हुए। जिन्होंने अपने बल पर इस जिले का नाम पूरे विश्व में फैलाने का  काम किया। यह बात भाजपा के प्रदेश मंत्री दयाशंकर सिंह ने सोमवार को  पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।
विज्ञापन



पीएम मोदी लोकसभा चुनाव के दौरान एक  बार बलिया के माटी को छू कर आर्शीवाद लेने आए थे। उसी आर्शीवाद ने उन्हें  पीएम की कुर्सी तक पहुंचाया। अब दूसरी बार मोदी इस ऐतिहासिक योजना की  शुरूआत बलिया की माटी से करने जा रहे है। पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र  प्रधान से कई बार बातचीत के दौरान मैंने बलिया में कोई बड़ा कार्य करने के  लिए कहा था। जिस पर उन्होंने बाटलिंग प्लांट के लिए रिपोर्ट मांगी थी। 
विज्ञापन


लेकिन जिला प्रशासन के अफसरों ने उन्हें जमीन मुहैया नहीं कराई। कहा कि  मोदी के कार्यक्रम से प्रेरित होकर सूबे के मुख्यमंत्री भी जिले में आ रहे  है। इस दौरान मुख्यमंत्री चंद्रशेखर के नाम पर विश्व विद्यालय का शिलालेख  भी रखने की तैयारी में है। यह बलिया के लिए अच्छी बात है। विकास किसी भी  तरीके से होना चाहिए। अगर मोदी के आने से ही यह विकास संभव था। तो फिर मोदी  कई बार बलिया में आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने सुहेलदेव  एक्सप्रेस को गाजीपुर से चलवाया है। इस ट्रेन को बलिया तक विस्तार कराना हम  लोगों का काम है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से बातचीत हुई है  अगर जेपी के नामपर अस्पताल के लिए जमीन मिल जाती है तो एम्स जैसा बड़ा  अस्पताल भी जिले में बनेगा। कहा कि अगर जेपी ट्रस्ट की जमीन ही अस्पताल के  लिए मिल जाय तो जयप्रकाश नारायण के नाम पर बड़ा अस्पताल निर्माण कराना हम  लोगों का कार्य है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव, संजीव कुमार  डंपू, राजेश कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed