{"_id":"57fe6a114f1c1b6e5229040a","slug":"piyush-goyal-ne-kiya-yojna-ka-shubharambh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीडीएस और पं. दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना का हुआ शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीडीएस और पं. दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना का हुआ शुभारंभ
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Wed, 12 Oct 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
टाउन हाल में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना का शुभारंभ दीप जलाकर केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संघीय व्यवस्था में विकास की पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होती है। केंद्र सरकार विकास के लिए केवल धन उपलब्ध करा सकती है। धन का उपयोग कर निर्धारित समय में यदि राज्य सरकार काम नहीं करा सकती है, तो केंद्र धन को रोक देगा। वैसे विश्वास है कि राज्य सरकार केंद्र द्वारा दिए धन से प्रदेश में विकास करेगी।
राज्य सरकार के काम नहीं करने का ही परिणाम है कि आज प्रदेश में बिजली की स्थिति काफी दयनीय है। यह बातें बुधवार को केंद्रीय विद्युत राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पीयूष गोयल ने बुधवार को नगर के टाउनहाल मैदान में इंटीग्रेटेड पावर डेवलपमेंट स्कीम (आईपीसीडी) एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना का शुभारंभ करते हुए कहीं।
भरत सिंह की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में पीयूष गोयल ने कहा कि केंद्र सरकार की शुरू की गई इन योजनाओं से उत्तर प्रदेश को 24 घंटा बिजली उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। कहा प्रदेश की बिजली व्यवस्था को देख अफसोस होता है। यह राज्य सरकार को तय करना होता है कि किस क्षेत्र को कितने घंटा बिजली दें।
विज्ञापन
कहा कि प्रधानमंत्री ने ऊर्जा मंत्रालय की जिम्मेदारी देने के साथ ही कहा कि कि देश के ऊर्जा पर आने वाले पूरे बजट का अधिकतम हिस्सा उत्तर पूर्वी भारत को देना है। घर-घर तक बिजली पहुंचाने के लिए राज्यों को दिये जाने वाले बजट में सबसे अधिक उत्तर प्रदेश और बिहार को दिया गया है। कहा कि उत्तर प्रदेश में प्रति व्यक्ति मात्र 550 यूनिट बिजली मिल रही है, जबकि अन्य राज्यों में एक हजार से डेढ़ हजार यूनिट तक प्रति व्यक्ति बिजली मिलती है।
कहा कि कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए गांवों में पूर्ण कार्यों, होने वाले कार्यों की का बजट का बोर्ड लगाना जरूरी है। इसके लिए सभी प्रदेशों को निर्देश दे दिया गया है। यदि बोर्ड नहीं लगता है तो धन नहीं मिलेगा। कहा कि अब तक उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, असम, उड़ीसा में मात्र 50 फीसदी घरों में ही बिजली पहुंची है।
कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय विद्युत राज्य मंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस मौके पर सांसद भरत सिंह, सांसद रवींद्र कुशवाहा, सांसद हरिनारायण राजभर, फेफना विधायक उपेंद्र तिवारी, गोरक्ष प्रांत की उपाध्यक्ष केतकी सिंह, पूर्व विधायक मंजू सिंह, विक्रमा सिंह, राजधारी सिंह, भगवान पाठक, अरविंद गांधी, अवलेश सिंह, नागेंद्र पांडेय, रमेश राय, अरूण सिंह बंटू, अरूण सिंह गामा आदि रहे।