{"_id":"60f99f348ebc3e79a26dabb5","slug":"now-there-will-be-seven-oxygen-plants-in-ballia-the-unit-set-up-in-the-district-hospital-has-started-ballia-news-vns6018827109","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बलिया में हो जाएंगे सात आक्सीजन प्लांट, जिला अस्पताल में स्थापित यूनिट हो चुकी है आरंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बलिया में हो जाएंगे सात आक्सीजन प्लांट, जिला अस्पताल में स्थापित यूनिट हो चुकी है आरंभ
विज्ञापन
बलिया। अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो जनपद में और चार ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट मशीन स्थापित हो जाएंगे। इसके लिए सरकार ने धन आवंटित कर दिया है। अभी तक जनपद में दूसरी लहर में ऑक्सीजन की हुई कमी देखते हुए सरकार ने जिला अस्पताल ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट स्थापित किया है। इसके अलावा सीएससी अगउर व सीएचसी सियर में ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट बैठाने के लिए धन आवंटित किया था, जो निर्माणाधीन है। वही चार नए स्थानों पर और निर्माण कार्य आरंभ हो गया है। इस प्रकार अब जनपद में कुल सात ऑक्सीजन जेनरेटर प्लांट स्थापित हो जाएंगे। जिससे कोरोना की तीसरी लहर में ऑक्सीजन की जनपद में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रहेगी।
बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के बगल में करीब 44 लाख की लागत से ऑक्सीजन जेनरेटर मशीन को स्थापित किया गया था। जिसकी क्षमता प्रति मिनट 200 लीटर और प्रति घंटे 12 हजार लीटर है। इस ऑक्सीजन प्लांट से इमरजेंसी वार्ड में 50 बेड के बने कोविड वार्ड के मरीजों को बेड पर ही ऑक्सीजन उपलब्ध हो रहा है। नया ऑक्सीजन जेनरेटर यूनिट नए अस्पताल परिसर में करीब 40 लाख रुपए की लागत से स्थापित हो रही है जो निर्माणाधीन है। इस ऑक्सीजन यूनिट से करीब 500 प्रति लीटर ऑक्सीजन प्राप्त होगा। इसके स्थापित हो जाने से नए भवन में स्थापित 120 बेड पर भर्ती मरीजों को आक्सीजन उपलब्ध होगा।
इसके अलावा सीएचसी सीयर परिसर में भी करीब 44 लाख रुपये की लागत से ऑक्सीजन जेनरेटर मशीन स्थापित हो रही है जो निर्माणाधीन है। इसके स्थापित होने से 30 बेड पर ऑक्सीजन मिलेगा। इसी प्रकार सीएचसी अगउर में करीब 54 लाख की लागत से स्थापित होने वाले ऑक्सीजन जेनरेटर प्लांट से 30 बेड पर भर्ती मरीजों को लाभ मिलेगा। इसके अलावा सीएचसी सोनबरसर परिसर में करीब 60 लाख रुपए की लागत से ऑक्सीजन जेनरेटर यूनिट की स्थापित किया जा रहा है। इसके स्थापित हो जाने से 30 बेड पर भर्ती मरीजों को ऑक्सीजन की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा कोविड अस्पताल बसंतपुर में करीब 44 लाख रुपए की लागत से ऑक्सीजन जेनरेटर यूनिट स्थापित हो रही है। इससे 55 बेड पर भर्ती मरीजों को लाभ मिलेगा। इसी प्रकार कोविड अस्पताल फेफना में भी करीब 44 लाख की लागत से ऑक्सीजन जेनरेटर यूनिट स्थापित की जा रही है। इसके स्थापित होने से 75 बेड पर भर्ती मरीजों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
इस प्रकार जिला अस्पताल के नया भवन, सीएचसी बसंतपुर, सीएचसी फेफना व सीएचसी सोनबरसा पर नए ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए जा रहे है। जबकि जिला अस्पताल में स्थापित आक्सीजन प्लांट आरम्भ हो चुका है। वहीं सीएचसी सीयर, सीएचसी अगउर में कार्य प्रगति पर है। अगर सब कुछ ठीक ठाक रहा तो जनपद में कोरोना की तीसरी लहर से पहले सात ऑक्सीजन जेनरेटर प्लांट आरम्भ हो जाएगा। इस बाबत एसीएमओ डॉ हरिनंदन प्रसाद ने बताया कि जनपद में जिला अस्पताल समेत सात स्थानों पर ऑक्सीजन जेनरेटर प्लांट स्थापित हो रहे हैं। अगर कोरोना की तीसरी लहर आती है तो जिले में ऑक्सीजन की कमी नहीं होगी।