फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   NIA raid in Ballia case related to hard core Naxalites

UP: बलिया में NIA की छापेमारी, हार्ड कोर नक्सलियों से जुड़ा है मामला

Sat, 06 Apr 2024 09:16 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 06 Apr 2024 09:16 PM IST
सार

Ballia News: बलिया में एनआईए की छापेमारी को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। वहीं इस बाबत पुलिस विभाग के आला अधिकारी कुछ भी बताने से कतरा रहे हैं।

विज्ञापन
NIA raid in Ballia case related to hard core Naxalites
NIA की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया में नक्सल से जुड़े मुखौटा गैंग की तलाश में राष्ट्रीय अन्वेषण एजेंसी (एनआईए) लखनऊ की टीम ने जिले के मनियर, रसड़ा, पकड़ी व खेजूरी थाना क्षेत्र के संभावित ठिकाने पर छापेमारी कर संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। साथ ही नोटिस जारी किया। जानकारी के मुताबिक टीम दो दिन शुक्रवार से जिले में मौजूद रही।

विज्ञापन


पूर्वांचल के वाराणसी, प्रयागराज, देवरिया, चंदौली, आजमगढ़ और बलिया समेत कई जिलों में नक्सली नेटवर्क फैला हुआ है। यूपी एटीएस ने बलिया में 16 अगस्त 2023 को हथियारों के साथ गोपनीय बैठक कर रहे पांच नक्सलियों तारा देवी, लल्लू राम, सत्य प्रकाश, राममूरत और विनोद साहनी को गिरफ्तार किया था। जांच में यह सभी हार्ड कोर के नक्सली निकले।
विज्ञापन


एटीएस की जांच में सामने आया था कि सीपीआई (माओवादी) नक्सली संगठन की केंद्रीय कमेटी के प्रमोद मिश्रा उर्फ बुढ़ऊ उर्फ बन बिहारी उर्फ डॉक्टर साहब ने पूर्वांचल में एडहॉक कमेटी बनाई थी। संगठन के सचिव बलिया निवासी संतोष वर्मा उर्फ मंतोष के जरिये लगातार पूर्वांचल के कई जिलों में महिलाओं और पुरुषों की भर्ती की जा रही थी। सरकार विरोधी आंदोलन को चुनकर उसको सशस्त्र आंदोलन में बदलने की साजिश रची जा रही थी। एनआईए ने उक्त मुकदमें को टेकओवर कर अपने स्तर से जांच पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बाबत पुलिस विभाग के आला अधिकारी कुछ भी बताने से कतरा रहे हैं। वहीं, जिन गांवों में टीम पहुंची वहां के ग्रामीणों ने बताया कि चार-पांच लोग आए थे, उन्होंने पूछताछ कर नोटिस देकर लखनऊ स्थित गोमती नगर थाने में बुलाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed