{"_id":"6aeb74dd2dc8f7f01d028a6c","slug":"illegal-hoardings-and-banners-removed-from-the-overbridge-improved-lighting-brings-relief-to-commuters-ballia-news-c-190-1-svns1008-176555-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: ओवरब्रिज से हटाए गए अवैध होर्डिंग और बैनर, रोशनी सुधरने से राहगीरों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: ओवरब्रिज से हटाए गए अवैध होर्डिंग और बैनर, रोशनी सुधरने से राहगीरों को मिली राहत
विज्ञापन
नगर ओवरब्रीज पर लगे तितली लाइट से होर्डिंग, बैनर हटाते नगरपालिका कर्मचारी। संवाद
बलिया। शहर में अवैध रूप से लगाए गए होर्डिंग और बैनरों के खिलाफ चलाए गए मीडिया अभियान का बड़ा असर देखने को मिला है। खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आए जिला प्रशासन और नगरपालिका ने ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार को जगदीशपुर तिराहे से दीवानी न्यायालय तक बने ओवरब्रिज पर सुरक्षा और सुंदरता को ताक पर रखकर लगाए गए तमाम अवैध होर्डिंग व बैनर हटा दिए गए, जिससे रात के समय रोशनी बेहतर होने से राहगीरों को बड़ी राहत मिली है। यह कार्रवाई अमर उजाला में खबरों के प्रकाशन के बाद शुरू हुई है। 28 अक्टूबर को जुगाड़ पर खड़े होर्डिंग से खतरा, आंधी-बारिश में हो जाएगा धाराशाई शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित की जाती है।
ओवरब्रिज पर लगे होर्डिंग और बैनरों के कारण वहां स्थापित तितली लाइट का प्रकाश सड़क तक नहीं पहुंच पा रहा था। इससे रात में राहगीरों और वाहन चालकों को पर्याप्त रोशनी नहीं मिलती थी। होर्डिंग-बैनर हटने के बाद अब लाइट का प्रकाश सीधे सड़क पर पड़ने लगा है, जिससे ओवरब्रिज पर रोशनी की स्थिति में सुधार हुआ है।
शहर के विभिन्न चौराहों, सार्वजनिक स्थलों और विद्युत खंभों पर भी बड़ी संख्या में अवैध होर्डिंग-बैनर लगाए गए थे। बेतरतीब तरीके से लगी यह प्रचार सामग्री न केवल यातायात व्यवस्था को प्रभावित कर रही थी, बल्कि शहर की सुंदरता पर भी प्रतिकूल असर डाल रही थी। अमर उजाला ने अपने अभियान के माध्यम से इस समस्या को लगातार प्रमुखता से उठाया। अब प्रशासन और नगरपालिका की कार्रवाई शुरू होने से शहरवासियों में उम्मीद जगी है कि अन्य सार्वजनिक स्थलों से भी अवैध प्रचार सामग्री हटाई जाएगी। इससे यातायात व्यवस्था सुगम होने के साथ ही शहर की सुंदरता में भी निखार आएगा