{"_id":"6aeb73c7dfbe4b11030a0531","slug":"girls-at-a-childrens-home-decorated-lamps-the-district-magistrate-praised-their-talent-ballia-news-c-190-1-bal1001-176548-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: बाल गृह की बालिकाओं ने सजाए दीप, डीएम ने की हुनर की सराहना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: बाल गृह की बालिकाओं ने सजाए दीप, डीएम ने की हुनर की सराहना
विज्ञापन
दीपावली से पूर्व निधरिया स्थित बालिका गृह के बालिकाओं के लिए उपहार देते जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र
बलिया। महिला कल्याण विभाग की तरफ से संचालित राजकीय बाल गृह बालिका निधरिया में शासन के निर्देश पर दीपावली पर्व के दृष्टिगत तरंग कार्यक्रम के तहत भव्य मेले का आयोजन किया गया।
मेले का शुभारंभ डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बुधवार को दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेंद्र कुमार पौत्स्यायन ने बताया कि यहां 11 जनपदों की बालिकाएं आवासित हैं। वर्तमान में संस्था में 98 बालिकाओं के साथ उनके सात बच्चे भी रह रहे हैं।
दीपावली मेले में बालिकाओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का परिचय देते हुए अपने हाथों से आकर्षक दीपक एवं विभिन्न प्रकार की सजावटी सामग्रियां तैयार की थीं। डीएम ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर बालिकाओं के हुनर और मेहनत की सराहना की।
विज्ञापन
इसके साथ ही बालिकाओं द्वारा तैयार किए गए विभिन्न व्यंजनों, विशेषकर पानीपुरी सहित अन्य खाद्य सामग्रियों का भी आनंद लिया और उनकी प्रशंसा की। कहा कि जीवन में हमेशा सकारात्मक सोच रखनी चाहिए। इंसान से गलतियां होना स्वाभाविक है, लेकिन उन गलतियों से सीख लेकर स्वयं को बेहतर इंसान बनाना ही सफलता का मार्ग है। उन्होंने कहा कि सभी को समाज में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए आगे आना चाहिए। शारीरिक और बौद्धिक विकास के साथ आर्थिक रूप से सशक्त बनना भी बेहद जरूरी है।
जिलाधिकारी ने संस्था में कॅमर्शियल आरओ (रिवर्स ऑस्मोसिस) लगाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बालिकाओं को दीपावली के उपहार स्वरूप वस्त्र एवं मिठाइयां भेंट कीं। इस मौके प र अधीक्षिका अमित रानी जैन, कुंवर नमो नारायण, प्रदीप राय, हबसे अंजलि एवं निकिता सिंह, आकांक्षा राय आदि मौजूद थे। संवाद