{"_id":"6aeb76761a59e8f12e083b86","slug":"nh-31-widening-and-strengthening-work-to-be-completed-in-three-packages-ballia-news-c-190-1-bal1001-176559-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच-31 : तीन पैकेजों में पूरा होगा चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच-31 : तीन पैकेजों में पूरा होगा चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का काम
विज्ञापन
चितबड़ागांव के समीप एनएच-31 स्थित टाेंस नदी पर बने पुल पर हुए गड्ढे। संवाद
बलिया/जयप्रकाश नगर। पूर्वांचल और बिहार के बीच आवागमन को सुगम बनाने की दिशा में बड़ी पहल हुई है। एनएच-31 के गाजीपुर स्थित रौजा तिराहे से मांझी घाट तक करीब 77 किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए लगभग 280 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। परियोजना पूरी होने के बाद इस मार्ग पर सफर पहले से अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक होगा। इसका लाभ उत्तर प्रदेश के साथ बिहार, झारखंड और अन्य प्रदेशों के कई जिलों के लोगों को मिलेगा। प्रतिदिन चार हजार से अधिक छोटे-बड़े वाहन इस मार्ग से गुजरते हैं।
ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के दिसंबर तक चालू होने का अनुमान है। इसके शुरू होने के बाद ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के रूप में विकसित मार्ग एनएच-31 के नाम से जाना जाएगा। निर्माणाधीन एक्सप्रेसवे पर एनएच-31 का अंकन भी किया जा चुका है। एक्सप्रेसवे चालू होने के बाद पुराने एनएच-31 का संबंधित राज्य प्राधिकरण को हस्तांतरण किया जाएगा। इससे पहले भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) सड़क का चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण और आवश्यक सुधार कराएगा।
तीन पैकेजों में होगा सड़क का कायाकल्प
रौजा तिराहे से मांझी घाट तक सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का कार्य वन टाइम मेंटेनेंस एवं सुदृढ़ीकरण योजना के तहत कराया जाएगा। इसके लिए सड़क की कुल चौड़ाई पटरी सहित करीब नौ मीटर निर्धारित की गई है। परियोजना को तीन पैकेजों में पूरा किया जाएगा। इस पर लगभग 280 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
विज्ञापन
बड़े वाहन ग्रीनफील्ड से गुजरेंगे, ग्रामीणों को मिलेगी राहत
ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे शुरू होने के बाद लंबी दूरी तय करने वाले और बड़े वाहन इस मार्ग का उपयोग करेंगे। इससे पुराने एनएच-31 पर यातायात का दबाव कम होने की उम्मीद है। वहीं, स्थानीय और ग्रामीण लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी।
ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे चालू होने के बाद इस मार्ग का स्थानांतरण किया जाएगा। इससे पहले सड़क को बेहतर स्थिति में लाने के लिए आवश्यक कार्य कराया जाएगा। इसके बाद इसे राज्य प्राधिकरण को सौंपा जाएगा। इससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलेगी। बड़े वाहन और लंबी दूरी की यात्रा करने वाले लोग ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे से गुजरेंगे।— इं. अजय सिंह, एनएचएआई, गाजीपुर