{"_id":"6aeb717cfe84620660042683","slug":"dadri-mela-ground-breaking-ceremony-bhumi-pujan-to-be-held-on-november-17-fairgrounds-to-be-set-up-across-89-acres-ballia-news-c-190-1-bal1002-176522-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"ददरी मेला : 17 नवंबर को होगा भूमि पूजन, 89 एकड़ में सजेगा मेला क्षेत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ददरी मेला : 17 नवंबर को होगा भूमि पूजन, 89 एकड़ में सजेगा मेला क्षेत्र
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में ददरी मेला को लेकर आयोजित बैठक में शामिल नगरपालिका अध्यक्ष संत कुमार साथ म
बलिया। महर्षि भृगु की पावन धरती पर कार्तिक पूर्णिमा के दिन होने वाले भव्य स्नान एवं ऐतिहासिक ददरी मेला की तैयारियों को अंतिम टच देने में प्रशासनिक अमला जुट गया है। मेले और स्नान पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर डीएम ने बैठक कर सभी विभागों को जिम्मेदारी दी।
डीएम ने कहा कि 17 नवंबर को ददरी मेला का भूमि पूजन मेला क्षेत्र में होगा, जबकि 9 नवंबर से 30 नवंबर तक पशु मेला आयोजित किया जाएगा। वहीं, 23 एवं 24 नवंबर को शिवपुर घाट पर कार्तिक पूर्णिमा का स्नान होगा। ददरी मेला का मीना बाजार 24 नवंबर से 20 दिसंबर तक लगेगा। उन्होंने कार्तिक पूर्णिमा स्नान के मद्देनजर महावीर घाट से पीडब्ल्यूडी स्टोर तक पार्किंग की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।
कहा कि पीडब्ल्यूडी स्टोर से शवदाह गृह तक कच्ची सड़क तथा शवदाह गृह से स्नान घाट तक श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। स्नान घाट पर पर्याप्त प्रकाश, महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम, बैरिकेडिंग, पर्याप्त संख्या में नाव, विद्युत व्यवस्था और पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। कहा कि महिलाओं की सुविधाओं को देखते हुए स्नान व मेला में व्यवस्था बनाई जाए। इसमें किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं होगा। बैठक में सीडीओ आलोक कुमार, एडीएम अनिल कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा, चेयरमैन संत कुमार गुप्ता उर्फ मिठाई लाल एवं जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
ददरी मेले के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए जगहर-जगह होर्डिंग व सोशल मीडिया से प्रचार-प्रसार कराने का निर्देश डीएम ने दिया। कहा कि यूपाी व बिहार बॉर्डर पर मेले से संबंधित होर्डिंग अनिवार्य रूप से लगाई जाएं। इसके साथ ही शहर में लगी एलईडी स्क्रीन पर भी मेले का प्रचार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसकी जानकारी मिल सके। उन्होंने मेले में प्रकाश, साफ-सफाई और शौचालय की पर्याप्त व्यवस्था पर्याप्त हो।
ऐतिहासिक ददरी मेला के लिए 89 एकड़ भूमि अधिग्रहित की गई हे। किसानों से संबंधित 89 एकड़ भूमि के अधिग्रहण की कार्रवाई शीघ्र पूर्ण कराने कर लेने का निर्देश दिए। ददरी मेला परिसर में चार स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था करने तथा सुरक्षा के मद्देनजर थाना एवं पुलिस चौकी स्थापित करने के लिए पहले से स्थान चिह्नित करने का डीएम ने कहा।
राष्ट्रीय स्तर पर होगा मेले का प्रचार-प्रसार, पर्यटक किए जाएंग आमंत्रित
डीएम ने चेयरमैन को निर्देशित किया कि ददरी मेले के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए राष्ट्रीय स्तर के पत्रकारों को आमंत्रित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मेले की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए और पूरे मेला परिसर को स्वच्छ रखा जाए। सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को आपसी समन्वय और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि ददरी मेला एवं कार्तिक पूर्णिमा स्नान को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
-- -- -
ददरी मेला व भारतेंदु मंच पर कार्यक्रमों की तिथि निर्धारित
-27 नवंबर को चेतन प्रतियोगिता
- 30 नवंबर को दंगल प्रतियोगिता
- 01 दिसंबर से 05 दिसंबर तक खेल प्रतियोगिता
- 05 दिसंबर को भक्ति नाइट्स
-08 दिसंबर को म्यूजिक नाइट्स
- 11 दिसंबर को भोजपुरी नाइट्स
- 13 दिसंबर को संत समागम (दिन में)
-15 दिसंबर को बॉलीवुड नाइट्स
- 17 दिसंबर को कवि सम्मेलन
- 19 दिसंबर को कौव्वाली।