{"_id":"5863fd744f1c1b265eeeb051","slug":"news-blok-innagaration","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवसृजित भीमपुरा ब्लाक का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवसृजित भीमपुरा ब्लाक का उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
Updated Wed, 28 Dec 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
भीमपुरा ब्लाक का फीता काटकर शुभारंभ करते बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल, विधायक गोरख पासवान तथा जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन के निर्देश पर नवसृजित ब्लाक भीमपुरा का शिलान्यास व उद्घाटन बुधवार को किड़िहरापुर नहर कालोनी स्थित डाक बंगले पर जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस और विधायक गोरख पासवान के हाथों हुआ।
नगरा तथा सीयर से काटकर नवसृजित भीमपुरा ब्लाक बनने के लिए मुखलिसपुर में ब्लाक के नाम से दी गई भूमि पर सर्वप्रथम गोरख पासवान व जयप्रकाश अंचल ने बुधवार की सुबह भूमि पूजन व शिलापट का आधार रखी थी। शुभारंभ जिलाधिकारी और विधायक गोरख पासवान, बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल ने द्वीप प्रज्वलित कर किया। उसके बाद ब्लाक कार्यालय का फीता काटकर उदघाटन किया और वहीं शिलापट का शिलान्यास किया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि यह ब्लाक नगरा के 4 और सीयर के 5 न्याय पंचायतों को जोड़कर बना हैं अब लोगों को दूर जाना नहीं पड़ेगा। सपा जिलाध्यक्ष आद्याशंकर यादव ने कहा कि भीमपुरा ब्लाक बनाने का सपना पूर्व मंत्री शारदा नंद अंचल का रहा जो गोरख पासवान ने उनके सपना को साकार कर एक कीर्तिमान स्थापित किया है। संचालन ओमप्रकाश यादव ने किया।