फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Student died in pickup accident family traffic jam for two hours in varanasi

तेज रफ्तार का कहर: पिकअप की टक्कर से छात्रा की मौत, दो घंटे चक्का जाम; अधिकारियों के आश्वासन पर माने परिजन

Fri, 11 Apr 2025 08:34 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 11 Apr 2025 08:34 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में पिकअप के चपेट में आने से एक सात साल की छात्रा की मौत हो गई। घटना से नाराज परिजनों व ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया। काफी देर बाद अधिकारियों के आश्वासन पर माने। 

विज्ञापन
Student died in pickup accident family traffic jam for two hours in varanasi
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व परिजन और मृत छात्रा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले के कपसेठी-बाबतपुर मार्ग में भुसौला गांव के पास बृहस्पतिवार शाम पिकअप की चपेट में आने से सात साल की बच्ची की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक भाग निकला। आक्रोशित लोगों ने मार्ग को जाम कर दिया। एसडीएम शिवानी सिंह व एसीपी राजातालाब अजय श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और परिजनों को आर्थिक सहायता दिलवाने का आश्वासन देकर शांत कराया। दो घंटे बाद कपसेठी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन


ये है मामला
भुसौला गांव के अरुण राम की बेटी शिवांगी (7) शाम को सड़क पार कर रही थी, इस बीच कपसेठी की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे पिकअप की चपेट में शिवांगी आ गई। बालिका को परिजन निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; PHOTOS: काशी में पीएम मोदी के 50वें दौरे पर देखें 25 अनोखी तस्वीरें, हर बार नए अंदाज में दिखे प्रधानमंत्री    
विज्ञापन
विज्ञापन


मौका पाकर पिकअप चालक भाग निकला। बेटी की मौत से आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने घर के सामने कपसेठी-बाबतपुर मार्ग पर बांस बल्ली लगाकर जाम कर दिया। 

कपसेठी थाना प्रभारी अरविंद कुमार सरोज पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन परिजन नहीं माने। जंसा, मिर्जामुराद और बड़ागांव की थाने की फोर्स भी पहुंच गई। एक भाई दो बहनों में शिवांगी बड़ी थी। कक्षा एक की छात्रा थी। बेटी की मौत से मां सुषमा देवी समेत परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed