काशी आ रहे हैं पीएम मोदी: लकड़ी के कमल का फूल, ब्लॉक प्रिंटिंग गमछे से होगा पीएम का स्वागत
PM Modi In Varanasi: पीएम मोदी उत्तर प्रदेश सरकार के आठ साल पूरे होने के बाद पहली बार आज काशी आ रहे हैं। वह 10:30 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से हेलिकॉप्टर से मेंहदीगंज स्थित जनसभा स्थल जाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत एक जनपद, एक उत्पाद के तहत बनने वाले उत्पादों से होगा। उन्हें लकड़ी से बना कमल का फूल दिया जाएगा। इसे खोलने पर यह खिलेगा भी। इसी तरह ब्लॉक प्रिंटिंग गमछा देकर काशी में उनका स्वागत किया जाएगा। प्रधानमंत्री काशी की शहनाई, मेटल क्रॉफ्ट और लखीमपुर की थारू कढ़ाई समेत यूपी के 21 उत्पादों के जीआई टैग देने की घोषणा कर प्रमाणपत्र देंगे।
जीआई टैग के प्रमाणपत्र में बनारस के नी उत्पाद शामिल हैं। इसमें बनारसी तबला, भरवा मिर्च अचार, लाल पेड़ा, मेटल क्रॉफ्ट, शहनाई, चिरईगांव के करौंदे का अचार, व्यक्तिगत बनारसी शहनाई, तिरंगी बर्फी, ठंडाई, जौनपुर की इमरती, बनारस की दीवार पेंटिंग शामिल है।
इसे भी पढ़ें; PM Modi Varanasi Visit: पीएम मोदी की सुरक्षा में 4000 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, CCTV कैमरे और ड्रोन से निगरानी
देश के 12 उत्पादों को देंगे प्रमाणपत्र
मथुरा सांझी क्रॉफ्ट, बुंदेलखंड कठिया गेहूं, पीलीभीत की बांसुरी, बरेली के फर्नीचर को प्रमाणपत्र देंगे। इसके अलावा थारू कढ़ाई, बरेली की जरी जरदोजी, संभल के बोन क्रॉफ्ट, मुंज क्रॉफ्ट, चित्रकूट के लकड़ी क्रॉफ्ट, आगरा के पत्थर जड़ाई के काम और बरेली के टेराकोटा को प्रमाणपत्र देंगे।
इसे भी पढ़ें; PHOTOS: काशी में पीएम मोदी के 50वें दौरे पर देखें 25 अनोखी तस्वीरें, हर बार नए अंदाज में दिखे प्रधानमंत्री
एयरपोर्ट पर एमएलसी, पुलिस कमिश्नर, डीएम करेंगे स्वागत
प्रधानमंत्री का विमान बाबतपुर एयरपोर्ट पर सुबह 10:20 बजे पहुंचेगा। यहां उनका स्वागत एमएलसी अरुण पाठक, पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल, डीएम एस राजलिंगम, क्षेत्रीय प्रभारी अमर पाल मौर्या और काशी क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा दिलीप पटेल करेंगे। यहां से प्रधानमंत्री हेलिकॉप्टर से मेंहदीगंज पहुंचेंगे। यहां प्रधानमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे।