{"_id":"57fbdab84f1c1b2b7a28e40d","slug":"lucknow-rally-after-showing-enthusiasm","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ की जनसभा के बाद दिखा उत्साह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ की जनसभा के बाद दिखा उत्साह
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया
Updated Mon, 10 Oct 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा संस्थापक कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर लखनऊ में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में जनपद से भी काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होने गए थे। बसपा जिलाध्यक्ष का कहना है कि करीब 40 हजार से अधिक कार्यकर्ता विभिन्न साधनों से रैली में शामिल हुए वहीं जानकारों का कहना है कि 18 से 20 हजार ही कार्यकर्ता वहां पहुंचे। इतना ही नहीं जनपद से दो स्पेशल ट्रेन भी इसके लिए बुक कराई गई थीं। लखनऊ से लौटने के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह है।
जनपद में छह विधानसभाओं में से वर्तमान में सिर्फ रसड़ा विधानसभा सीट से बसपा के उमाशंकर सिंह विधायक हैं। अन्य सीटों पर दूसरे दलों का कब्जा है। कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर लखनऊ में आयोजित होने वाली जनसभा को लेकर जनपद में काफी दिनों से तैयारियां चल रही थी। इसके तहत सभी विधानसभा से कार्यकर्ता रैली में शामिल होने के लिए गए। पार्टी जिलाध्यक्ष संतोष राम ने बताया कि पार्टी आलाकमान के निर्देश जनपद के सभी तहसीलों से कार्यकर्ता रैली में शामिल होने के लिए गए थे। यहां से दो स्पेशल ट्रेनें और दो सौ से अधिक गाड़ियों से कार्यकर्ता गए थे। वापस लौटने के बाद कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी पदाधिकारियों की माने तो बसपा सुप्रीमो ने रैली में स्पष्ट शब्दों में कह दिया है कि विस चुनाव की तैयारी में कोई कसर बाकी न रह जाए।