बलिया। समाजवादी आंदोलन के प्रणेता स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लोकबंधु राय नारायण की पुण्यतिथि शिवरामपुर स्थित एक निजी लाॅज में बुधवार को मनाई गई। लोगों ने उनके चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए दिवजेंद्र मिश्रा ने कहा कि आज लोकबंधु राय नारायण और प्रासंगिक हो चुके हैं, क्योंकि जब राज सत्ता तानाशाही और जन विरोधी नीतियों को लागू करती है तब कुशासन से लड़ने के लिए हमें प्रेरित करते हैं। सपा के प्रवक्ता राजकुमार पांडेय ने कहा कि लोक बंधु राय नारायण सही मायने में फक्कड़ कबीर थे, क्योंकि उन्होंने हमेशा समाज के दबे कुचले वंचित लोगों के हक की लड़ाई लड़ी। इस मौके पर पूर्व प्रमुख दिनेश पाठक, हरि नारायण राय, विभव शंकर ठाकुर, चंद्रभूषण पांडेय, अरविंद पांडेय गोनू, रमाशंकर तिवारी, संतोष तिवारी, अवधेश ठाकुर, महेश तिवारी एडवोकेट ने संबोधित किया। समाजवादी चिंतक परमात्मा नंद पांडेय के नेतृत्व में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर में मरीजों का उपचार कर दवा दी गई। कमलेश पांडेय, रविंद्र पांडेय, नमो नारायण यादव, शंभू यादव, विजय गुप्ता आदि रहे। लोहिया संस्थान एवं लोकतंत्र सेनानी के संयुक्त तत्वावधान में सोबईबांध स्थित पं. वृंदावन मिश्र स्मृति परिसर में लोकबंधु राजनारायण की पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर अजय बहादुर सिंह, निर्भय नारायण सिंह, शुभ्रांशु शेखर पांडेय, चंद्रशेखर सिंह, देवेंद्र नाथ त्रिपाठी आदि रहे।