{"_id":"61cdf23f3a07a836fb60385d","slug":"identification-of-red-cap-people-who-rioted-in-the-state-upendra-ballia-news-vns6308838184","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाल टोपी वालों की पहचान प्रदेश में दंगा कराने वालों की: उपेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाल टोपी वालों की पहचान प्रदेश में दंगा कराने वालों की: उपेंद्र
विज्ञापन
बलिया। कानपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में हुई घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी ने इसके लिए लाल टोपी वालों को जिम्मेदार ठहराया।
राज्यमंत्री इतने पर ही नहीं रुके और कहा कि सपा के लोगों की प्रदेश में दंगा कराने वालों के रूप में पहचान हैं। योगी सरकार के मंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी के लोगों के जिम्मे केवल दंगा ही फैलाना काम है। जो कानपुर में प्रधानमंत्री की सभा में किए हैं, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसा नहीं करना चाहिए। बता दें कि राज्यमंत्री उपेन्द्र तिवारी ने बीते बुधवार को फेफना विधान सभा क्षेत्र के अलावलपुर चट्टी पर आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्र सरकार की एपिक औैर एलम्कों योजना के तहत करीब 18 सौ दिव्यांगों में साइकिल व कंबल वितरण किया।
खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी ने बांटे उपकरण
नरहीं। प्रदेश सरकार के खेल, युवा कल्याण एवं पंचायती राज मंत्री उपेंद्र तिवारी ने उपकरण व कम्बल वितरण अभियान के अंतर्गत बृहस्पतिवार को विकास खंड सोहांव के नरहीं में दिव्यांगजन व वरिष्ठ नागरिकों को वितरित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री तिवारी ने दीप प्रज्वलन कर किया।
विज्ञापन
फेफना विधायक और सूबे के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री ने प्राथमिक विद्यालय नरहीं नं एक पर आयोजित कार्यक्रम में हजारों की भीड़ में ट्राईसाईकल व अन्य उपकरणों के साथ कंबल वितरित किए। इस वितरण हेतु गत माह पूरे फेफना विधान सभा में पंद्रह स्थानों पर चिन्हांकन शिविर आयोजित किये गए थे। रजिस्ट्रेशन कराने वाले सभी जरूरतमंदों को जीवन सहयोगी उपकरण प्रदान किए गए। तिवारी ने केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए विपक्ष पर जमकर हमला बोला। कहा कि विपक्ष मोदी व योगी हटाओ के ध्येय से काम करता है जबकि हमारी डबल इंजन की सरकार गरीबी, भूखमरी, बेरोजगारी, भय व भ्रष्टाचार मिटाने का लक्ष्य व संकल्प लेकर काम कर रही है। भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) के मार्केटिंग ऑफिसर विनय मौर्या ने पुष्पगुच्छ भेंट कर खेल मंत्री का स्वागत किया। इस मौके पर सुरेंद्र नाथ राय, समीर राय, सूर्यदेव राय, भरत राय, मोती चन्द गुप्ता, राजेश सिंह, रामनारायण पासवान, कमलेश राय, नीतू राय, अंगद चौरसिया, नीरज पटेल, संतोष सिंह, रितेश राय, शशिभूषण ठाकुर आदि रहे । संचालन नीरज राय ने किया।