फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   helamet se vaar kar pulisakarmee ko kiya ghaayal

हेलमेट से वार कर पुलिसकर्मी को किया घायल

Sat, 16 Oct 2021 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
helamet se vaar kar pulisakarmee ko kiya ghaayal
सहतवार। दुर्गा पूजा मेले में शुक्रवार के रात्रि ड्यूटी के दौरान पुलिस से मारपीट के दौरान नशे में धुत बाइक चालक सहित तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तीनों रूट डायवर्जन में जाने की जिद पर अड़े थे। मना करने पर पुलिसकर्मी पर हेलमेट से वार कर उसे घायल कर दिया। मुख्य बाजार स्थित दुर्गा मंदिर के पास मेला लगा था। सुरक्षा के मद्देनजर यहां रूट डायवर्जन किया गया था। जहां रात में बलराम, अविनाश मौय और नरसिंह पटेल सिपाही ड्यूटी पर थे। तभी बाइकसवार तीन युवक पहुंचे और बंद किए गए रास्ते से गुजरने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों ने उन्हें मना किया तो तीनों उनसे झगड़ा करने लगे। इस दौरान प्रदीप कुमार राजभर ने हेलमेट निकाल कर सिपाही नरसिंह पटेल के सिर पर वार कर दिया। जिससे वह अचेत होकर गिर पड़ा। पुलिसकर्मी तीनों युवकों को पकड़ कर थाने लाए। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम प्रदीप कुमार राजभर, घनश्याम, अनन्त निवासी थाना सुखपुरा बताया। पुलिस ने मारपीट का मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया। एएसपी संजय कुमार ने बताया कि दुर्गा पूजा व मेला के दौरान रूट डायवर्जन किया गया था। इस दौरान बाइक ले जाने के लिए नशे में धुत तीन युवकों ने ड्यूटी पर तैनात सिपाही को हेलमेट से वार कर घायल कर दिया। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed