फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Eo-member dispute resolved by DM

ईओ-सभासद विवाद डीएम ने सुलझाया

Fri, 02 Feb 2018 10:02 PM IST
ballia
ballia Updated Fri, 02 Feb 2018 10:02 PM IST
विज्ञापन
Eo-member dispute resolved by DM
नगरपालिका में सभासद और ईओ के विवाद के बाद कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित करते जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम। - फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने शुक्रवार को नगरपालिका कर्मचारी व सभासदों के साथ बैठक कर उनके बीच उपजे विवाद को सुलझाया। साथ ही आपसी सामंजस्य बनाकर विकास कार्यों पर ध्यान देने की नसीहत की। स्पष्ट किया कि अराजकता करने वाला चाहे कोई भी हो, उसके खिलाफ सख्त रूख अपनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिजली, पानी, सड़क व स्वास्थ्य सुविधाएं दुरूस्त रखी जाए तो काफी सारी समस्याएं अपने आप दूर हो जाएंगी। सौहाद्रपूर्ण वातावरण में काम होगा तो बेहतर विकास किया जा सकता है।  
विज्ञापन


बैठक में सभासदों ने सफाई की समस्या को ही बवाल का प्रमुख कारण बताया। जिलाधिकारी ने कहा कि यह समस्या जायज है और इसका निस्तारण प्राथमिकता पर होना चाहिए। उन्होंने अधिशासी अधिकारी व सफाई कार्य से जुड़े जिम्मेदार कर्मियों को निर्देश दिया कि जितने भी सफाईकर्मी हैं पहले उनकी वार्डवार तैनाती की जाए। नेतागिरी करने और काम पर ध्यान नहीं देने वाले सफाईकर्मियों की सूची मांगी। कहा काम करें, नेतागिरी नहीं। चेयरमैन अजय कुमार ने कहा कि नगरपालिका के स्टॉफ व सभासद टीम भावना से काम करें।  
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि सभासद नगरपालिका के कर्मचारियों के साथ कभी दुर्व्यवहार न करें। वहीं कर्मचारी भी सभासदों का पूरा सम्मान करें। किसी प्रकार की दिक्कत हो तो सभासद चेयरमैन के पास जाएं। वहां समस्या का समाधान नहीं मिलने पर मुझसे संपर्क करें। बैठक में सभासद सुमित मिश्रा गोलू, अमित दूबे, ददन यादव, विकास पांडेय लाला, पल्लू जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed