फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Drama hall will be state-of-the-art, a plan worth two crores has been made.

Ballia News: ड्राॅमा हाल होगा अत्याधुनिक, दो करोड़ की बनाई गई योजना

Sat, 24 Jan 2026 02:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Drama hall will be state-of-the-art, a plan worth two crores has been made.
बलिया। कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित ऐतिहासिक ड्रामा हाॅल का कायाकल्प होगा। इसे अत्याधुनिक बनाने की योजना तैयार कर ली गई है। शुक्रवार को सीआरओ त्रिभुवन के नेतृत्व में नपा कर्मियों की टीम ने ड्रामा हाॅल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

हॉल को आकर्षक व सुंदर बनाने की योजना तैयार की गई। इसमें लगभग दो कराेड़ की लागत आने का अनुमान लगाया जा रहा है। ड्रामा हाल में मंच के साथ ही कलाकारों के ठहरने के दो कमरे बनवाने का निर्णय लिया गया। वहीं, खाली भूमि में टीन शेड लगवाने के साथ ही अत्याधुनिक लाइट व शौचालय का निर्माण किया जाएगा। ड्रामा हाल का मुख्य गेट भव्य बनाने के लिए डिजाइन तैयार करने का सीआरओ ने निर्देश दिए। वरिष्ठ साहित्यकार शिवकुमार कौशिकेय ने भी सुझाव दिया। सीआरओ त्रिभुवन ने बताया कि नेता जी सुभाष चंद्र बोस से ड्रामा हाल तक के मार्ग को आकर्षक बनाया जाएगा। वंदन योजना के तहत कार्य कराए जाएंगे। मार्ग के दोनों तरफ हरियाली व रंग बिरंगी लाइट होगी। अतिक्रमण को भी हटाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed