{"_id":"d7737e1817bf1aa9bb4dada0f881abec","slug":"deletions-from-the-list-blockade-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपमार्जन सूची को लेकर चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपमार्जन सूची को लेकर चक्काजाम
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
Updated Sun, 04 Oct 2015 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इससे लोगों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ा। थानाध्यक्ष सिकंदरपुर संजय द्विवेदी ने समझा-बुझाकर एक घंटे बाद जाम समाप्त करवाया। उधर प्रत्याशी और उनके समर्थक ब्लाक परिसर में शाम तक जमे रहे, लेकिन आरो द्वारा स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए विकास खंड नवानगर के चक पुरूषोत्तम गांव के वार्ड नंबर-47 से मालती पत्नी अखिलेश, शाहीन परवीन पत्नी फहीदुद्दीन, सुमन पत्नी तहसीलदार, सरिता पत्नी परमात्मा, चंद्रावती पत्नी कमलेश ने क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए पिछले दिनों नामांकन किया था। नामांकन के बाद नाम वापसी और जांच के दौरान चार प्रत्याशियों की अपमार्जन की सूची जैसे ही ब्लाक पर पहुंची और इसकी जानकारी जैसे ही प्रत्याशियों और उनके समर्थकों को मिली। वे ब्लाक पर पहुंच हंगामा करने लगे, जिससे भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। समर्थकों ने ब्लाक के सामने चक्का जाम कर दिया और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करने लगे। चारों प्रत्याशियों का आरोप है कि प्रत्याशी मालती का पति अखिलेश बांसडीह में लेखपाल पद पर तैनात है, जो ब्लाक तथा तहसील के कर्मचारियों से मिलीभगत कर हम प्रत्याशियों का नाम विलोपन सूची में डलवा दिया है। ताकि उसकी पत्नी निर्विरोध बीडीसी हो जाय। उन्होंने जांचकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। इस बाबत आरअो मनव्वर अली ने बताया कि मामला संज्ञान में है जांच कर नियमानुसार ही कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर फौदार, मुसाफिर, रामनाथ, सुरेश, संजय, महीयुद्दीन, तहसीलदार यादव, कमलेश आदि मौजूद रहे।