{"_id":"572237764f1c1b1a5fa92675","slug":"vriddha-ki-maut-par-hungama","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्धा की मौत, चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वृद्धा की मौत, चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
Updated Thu, 28 Apr 2016 09:46 PM IST
विज्ञापन
hospital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही से एक वृद्धा की मौत का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में उसके पुत्र ने सीएमएस से शिकायत कर दोषी चिकित्सक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
मनियर थाना क्षेत्र के कमलावती देवी पत्नी स्व. राधाकृष्ण चौरसिया (62) को 27 अप्रैल को पीएचसी मनियर पर भर्ती कराया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। मरीज को गुरुवार की भोर में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
मृतका के पुत्र रामधन कुमार ने बताया कि इमरजेंसी में चिकित्सकों ने ठीक-ठाक उपचार नहीं किया। मामूली दवा देकर वार्ड में भेज दिया गया। वार्ड में मरीज की हालत खराब हो गई। ड्यूटीरत नर्स ने ऑन काल चिकित्सक डा. विनोद कुमार को फोन कर बुलाया गया,
विज्ञापन
लेकिन वे जब वे आए तो वृद्धा की मौत हो चुकी थी। इस पर परिजनों ने विवाद शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही सीएमएस डा. एसपी राय पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने चिकित्सक की लापरवाही की शिकायत सीएमएस से की। सीएमएस ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शांत हुए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया।