{"_id":"7d81f5db6d8abd930084008b2c12ef18","slug":"smash-the-bike-with-the-three-robbers-prisoner-mobile-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट की बाइक, मोबाइल के साथ तीन लुटेरे बंदी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट की बाइक, मोबाइल के साथ तीन लुटेरे बंदी
अमर उजाला ब्यूरो बलिया
Updated Tue, 19 Jan 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने मंगलवार की देर शाम को अलावलपुर मोड़ से तीन बदमाशों को पकड़ क र उनका चालान कर दिया। उनके पास से लूटी गई बाइक, पांच हजार रुपये नकदी और मोबाइल बरामद किया गया है।
थानाध्यक्ष श्यामजी यादव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के अलावलपुर मोड़ पर गोविंदा और अंशुमान तिवारी निवासी खेजुरी थाना खेजुरी को पुलिस टीम ने दबोच लिया। पकड़े गए दोनों बदमाशों के निशानदेही पर खेजुरी निवासी आरिफ के यहां से लूटी गई बाइक बरामद कर ली गई।
पुलिस की माने तो यह बाइक पिछले वर्ष दिसंबर माह में पियरिया चट्टी पर बदमाशों ने लूट ली थी। जिसके बारे में काफी दिनों से पुलिस सुराग लगाने में जुटी थी। मंगलवार को पुलिस के मुखबिर की सूचना पर दोनों बाइक लुटेरों को अलावलपुर चट्टी से धर दबोचा।
विज्ञापन
पुलिस के सख्ती बरतने के बाद दोनों ने तीसरे आरोपी का भी पता बताया। जिसके आधार पर उसे भी गांव में पहुंचकर गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए लुटेरों के पास से बाइक के साथ ही मोबाइल और पांच हजार रुपये बरामद किए गए है।